बारिश का कहर: मुंबई समेत महाराष्ट्र के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश को लेकर आईएमडी ने जारी की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में तेज बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में तेज बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
निवासियों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने निवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण जलजमाव और अन्य असुविधाओं की आशंका को देखते हुए, स्थानीय अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि वे जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 7 बजे के बीच पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिसमें मुलुंड स्थित मिथागर नगर पालिका स्कूल में 230.8 मिमी, उसके बाद मानखुर्द फायर स्टेशन (228.6 मिमी) और एस वार्ड कार्यालय (227 मिमी) में वर्षा हुई।