{"_id":"6a46302a2a45d88db00c261e","slug":"mumbai-manhole-tragedy-man-falls-in-sakinaka-maharashtra-police-and-fire-brigade-rescue-operation-hindi-news-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manhole Tragedy: मुंबई के मैनहोल में गिरे एक और शख्स की मौत; विधानसभा तक उठ चुका है BMC की लापरवाही का मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manhole Tragedy: मुंबई के मैनहोल में गिरे एक और शख्स की मौत; विधानसभा तक उठ चुका है BMC की लापरवाही का मुद्दा
Thu, 02 Jul 2026 03:02 PM IST
ज्योति भास्कर
एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:02 PM IST
सार
मुंबई में एक 60 साल का शख्स मैनहोल में गिर गया। पुलिस के मुताबिक तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पीटीआई के मुताबिक शख्स की मौत हो चुकी है। शव की तलाशी का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज साकीनाका पुलिस स्टेशन के इलाके में खुले मैनहोल में एक वरिष्ठ शख्स गिर गया। पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियां शव की तलाश में जुटी हैं। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
साकीनाका मैनहोल हादसे पर पुलिस क्या बोली?
पुलिस ने बताया कि साकीनाका के खैरानी रोड पर पानी की निकासी वाली ग्रिल की मरम्मत का काम चल रहा था। काम के दौरान, साकीनाका के यादव नगर में रहने वाले 60 साल के असलम इसाक शेख नाम का एक पैदल यात्री गलती से खुले पड़े मैनहोल में गिर गया।
विज्ञापन
क्या मैनहोल में गिरने से पहले भी हुई मौत?
इस हादसे से पहले भी बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के क्षेत्राधिकार वाले इलाके में एक शख्स मैनहोल में गिरकर अपनी जान गंवा चुका है। यह मुद्दा राज्य विधानसभा में भी उठाया गया था। गौरतलब है कि पानी की निकासी वाली जगह में गिरने से हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि भी चिंता जताते रहे हैं।
विज्ञापन