पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress sending Salman Khurshid Khamenei Funeral He previously held External Affairs portfolio upa government

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे में किसे भेज रही कांग्रेस? मनमोहन सरकार में संभाल चुके हैं बड़ी जिमेदारी

Thu, 02 Jul 2026 03:53 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 02 Jul 2026 03:53 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इस बात का खुलासा उन्होंने गुरुवार को किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस दौरान अपनी पार्टी राष्ट्रीय नेशनल कांग्रेस का प्रतिनिधत्व वहां करेंगे। 

विज्ञापन
Congress sending Salman Khurshid Khamenei Funeral He previously held External Affairs portfolio upa government
सलमान खुर्शीद। - फोटो : ani

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को एएनआई से बातचीत में कहा कि वह ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान जाएंगे।  इस दौरान सलमान खुर्शीद ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस पार्टी की ओर से ईरान में आयोजित होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे और पार्टी का प्रतिनिधत्व करेंगे। उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस इस कार्यक्रम में अपना आधिकारिक प्रतिनिधित्व भेजेगी।

विज्ञापन


भारत से और कौन-कौन से नेता कार्यक्रम में हो रहे शामिल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईरान की सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और राज्यसभा सांसद  पवन खेड़ा को आमंत्रित किया है। इसके अलावा ईरान ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ-साथ पांच प्रमुख शिया धर्मगुरुओं को न्योता भेजा। जिनमें सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह और इमरान अंसारी शामिल हैं। ईरान ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्तार अब्बास नकवी को भी आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


ईरान ने कब घोषित किया था कार्यक्रम?
सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 3 जून को ईरानी अधिकारियों ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए तीन दिवसीय सार्वजनिक अंतिम संस्कार आयोजित करने की योजना की घोषणा की थी। खामेनेई की मौत ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त सैन्य अभियान के शुरुआती दिनों में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन-किन शहरों में शामिल होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम?
तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-ज़ादेह ने बताया कि अंतिम संस्कार से जुड़े श्रद्धांजलि कार्यक्रम राजधानी तेहरान के अलावा कोम और मशहद जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों में भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।

कब से शुरू होगा अंतिम संस्कार का कार्यक्रम?
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होंगे। 7 जुलाई को तेहरान के दक्षिण में स्थित पवित्र शहर कोम में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जबकि 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी ईरान के पवित्र शहर मशहद में उनके अंतिम संस्कार और दफन की प्रक्रिया पूरी होगी।

इस्लामी परंपरा और विशेष परिस्थितियों में अपवाद
इस्लामी परंपरा के अनुसार किसी व्यक्ति का दफन यथाशीघ्र, आदर्श रूप से 24 घंटे के भीतर किया जाता है। हालांकि युद्ध जैसी असाधारण परिस्थितियों में इस नियम से अपवाद की अनुमति दी जाती है, जिसके कारण अंतिम संस्कार कार्यक्रम को बाद की तारीखों तक टाला गया। फरवरी से ही अंतिम संस्कार की समय-सीमा को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। शुरुआती रिपोर्टों में जून के अंत तक कार्यक्रम होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बाद में ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर जुलाई में अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाने की पुष्टि की।

भारत में किसे भेजा गया था निमंत्रण?
सूत्रों के अनुसार, 24 जून को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार और दफन समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेजा था। इसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि भारत की तरफ से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री जा रहे हैं।  


ये भी पढ़ें: ईरान ने आईएईए को परमाणु ठिकानों तक पहुंच देने से किया इनकार, गालिबाफ बोले- कानून इसकी अनुमति नहीं देता

कितने वर्षों तक खामेनेई ने संभाली थी ईरान की कमान?
अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का लगभग 36 वर्षों तक नेतृत्व किया। उनकी मौत तेहरान पर हुए सैन्य हमलों के शुरुआती चरण में हुई थी, जिसने पूरे क्षेत्र की राजनीतिक और सामरिक परिस्थितियों को प्रभावित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed