{"_id":"6a463d1ff752d975ed0e6b77","slug":"bengaluru-quarry-tragedy-what-did-police-say-about-rockfall-mla-alleges-illegal-mining-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Quarry Tragedy: पत्थर गिरने के कारण पर पुलिस क्या बोली? MLA ने अवैध खनन के आरोप लगाए; रेस्क्यू जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Quarry Tragedy: पत्थर गिरने के कारण पर पुलिस क्या बोली? MLA ने अवैध खनन के आरोप लगाए; रेस्क्यू जारी
Thu, 02 Jul 2026 03:57 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:57 PM IST
सार
क्या बंगलूरू की पत्थर खदान में सात मजदूरों की मौत लापरवाही का नतीजा थी? पुलिस का कहना है कि ऊपरी खदान से जेसीबी द्वारा धकेली गई विशाल चट्टान नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। दूसरी ओर विधायक ने अवैध खनन और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताया है, जबकि जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...
विज्ञापन
बंगलूरू खदान हादसे में सात मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू के दक्षिण तालुक स्थित मदपट्टना गांव की एक पत्थर खदान में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। गुरुवार सुबह विशाल चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आशंका है कि कुछ मजदूर अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं कर्नाटक सरकार ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।
शुरुआती जांच में पुलिस ने इस हादसे के पीछे संभावित लापरवाही की ओर संकेत किया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर दो अलग-अलग खदानें संचालित हो रही थीं। ऊपरी खदान में जेसीबी मशीन से चट्टानों को हटाया जा रहा था। इसी दौरान एक विशाल पत्थर नीचे स्थित दूसरी खदान की ओर लुढ़क गया और वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा। हादसे के समय नीचे की खदान में 16 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें सात की मौके पर ही मौत हो गई, पांच घायल हो गए और चार मजदूर किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MARCOS: अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों की साजिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने कैसे भारत आ रहे जहाज को बचाया?

क्या पुलिस ने हादसे की वजह बताई है?
केंद्रीय क्षेत्र के आईजीपी एस. गिरीश ने बताया कि दोनों खदानों के अलग-अलग मालिक हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऊपरी खदान में चल रही खुदाई के दौरान जेसीबी से धकेला गया बड़ा पत्थर नीचे की खदान में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, यही हादसे की मुख्य वजह प्रतीत होती है। अधिकारियों ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और कहीं मानवीय लापरवाही तो इस हादसे का कारण नहीं बनी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MARCOS: अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों की साजिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने कैसे भारत आ रहे जहाज को बचाया?