पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Poison in capsules Updates Maharashtra Police action during muharram procession rat chemical hindi news

Mumbai Poison In Capsules: महाराष्ट्र में बड़ी साजिश की आशंका, मुंबई में जहरीले कैप्सूल जब्त; पुलिस क्या बोली?

Sat, 27 Jun 2026 05:28 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 27 Jun 2026 05:28 PM IST
सार

Mumbai Poison In Capsules: महाराष्ट्र में बड़ी साजिश की आशंका सामने आई है। मुंबई में जहरीले कैप्सूल जब्त किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने कहा है कि मोहर्रम जुलूस के दौरान चूहे मारने की दवा में जहरीले रसायन से युक्त हजारों कैप्सूल जब्त किए गए हैं। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Mumbai Poison in capsules Updates Maharashtra Police action during muharram procession rat chemical hindi news
मुंबई में जहरीले कैप्सूल बरामद, डीसीपी जयंत मीना ने दी अहम जानकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में बड़ी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई में जहरीले कैप्सूल जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक चूहे मारने वाली दवा की कैप्सूल बांटते हुए पकड़ा गया है। 14 हजार से अधिक कैप्सूल जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने जहरीले कैप्सूल के साथ शख्स को कैसे पकड़ा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपी से 14,900 जहर भरी कैप्सूल जब्त करने के बाद बड़ी साजिश का संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मोहर्रम जुलूस के दौरान चार लोगों को कैप्सूल देते हुए मौके पर ही हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयंत मीना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, जुलूस के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पूछताछ में पता चला कि वह बिना किसी अनुमति के कैप्सूल बांट रहा था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान पर क्या बोली पुलिस?
पुलिस उपायुक्त मीना के मुताबिक शनिवार तड़के करीब 4 बजे मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस की टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसने मोहर्रम जुलूस को निशाना बनाने का अपना इरादा कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पुणे निवासी फैयाज के रूप में की है। वह पेंट का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी जयंत मीणा ने और क्या जानकारी दी?

  • मुंबई पुलिस उपायुक्त (DCP) सेंट्रल जोन-I, जयंत मीणा ने कहा, शुक्रवार रात एक आदमी बायकुला थाना पुलिस के इलाके में जुलूस कैप्सूल बांटते दिखा।
  • पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने शक होने पर सभी कैप्सूल जब्त कर लिए।
  • कुछ घंटों बाद, बायकुला पुलिस को सलमान सैयद नाम के एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।
  • मेडिको-लीगल केस (MLC) की इस रिपोर्ट में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी।
  • पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया- उसका मकसद मोहर्रम के जुलूस को निशाना बनाना था। 
  • आरोपी ने कथित तौर पर 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड रखने के अलावा 30,000 खाली कैप्सूल भी मंगवाए थे।

जहर भरी कितनी कैप्सूल जब्त हुई?
जांचकर्ताओं के अनुसार, फैयाज ने 50 किलोग्राम जिंक फास्फाइड मंगवाया था। वह पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर एक-एक ग्राम जहर कैप्सूल में भर रहा था। उसका इरादा मोहर्रम जुलूस को निशाना बनाना था। कुल 14,900 जहर भरी कैप्सूल जब्त की गई हैं।

क्या पुलिस को किसी बड़ी साजिश का संदेह?
जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी ने 30,000 कैप्सूल तैयार करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उसे हिरासत में लेने से पहले वे वितरित नहीं हो पाए। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी ने 2025 में ईरान और इराक की यात्रा की थी। पुलिस इस घटना के पीछे एक बड़ी साजिश की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed