पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai school bus tragedy figures in Maharashtra assembly members slam BMC

Mumbai: मुंबई में पेड़ गिरने से बच्चे की मौत, आखिर कौन जिम्मेदार? विधानसभा में गूंजा चेंबूर हादसा

Wed, 01 Jul 2026 02:26 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 01 Jul 2026 02:26 PM IST
सार

मुंबई के चेंबूर में हुए हादसे में बच्चे की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर बीएमसी को घेर लिया। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने तो इस मुद्दे पर सरकार को घेर लिया। 

विज्ञापन
Mumbai school bus tragedy figures in Maharashtra assembly members slam BMC
बीएमसी - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक 11 वर्षीय छात्र की मौत का मामला बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। इस घटना को लेकर सदस्यों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। शिवसेना के विधायक तुकाराम काटे और मुर्जी पटेल ने मंगलवार को चेंबूर इलाके में 11 वर्षीय वीहान श्रीवास्तव की मौत को लेकर बीएमसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने नहीं की कार्रवाई
चेंबूर का प्रतिनिधित्व करने वाले तुकाराम काटे ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं लगातार अधिकारियों से एहतियाती कदम उठाने की अपील करता रहा हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।' विधायक मुर्जी पटेल ने मृतक बच्चे के परिवार और घायलों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से बच्चे के परिवार को 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।
विज्ञापन


पटेल ने अंधेरी के मारोल इलाके में पेड़ गिरने की एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए तत्काल पेड़ों का सर्वेक्षण कराने की मांग भी की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से इस पर बयान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
  • यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को चेंबूर में उस समय हुआ जब एक पुराना पीपल का पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। बस यूनिवर्सल हाई स्कूल के 13 छात्रों को घर छोड़ने जा रही थी। इस घटना में चार अन्य छात्र घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार घटना दोपहर 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई।
  • फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सभी छात्रों को बाहर निकाला। बस चालक, कंडक्टर और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।
  • घायलों में 4 से 12 वर्ष की आयु के कुल पांच बच्चे थे, जिन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, गंभीर रूप से घायल वीहान श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य चार बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed