{"_id":"6ae4ce365291ec95840e140b","slug":"murli-manohar-joshi-emphasises-maryada-says-government-and-opposition-must-follow-lord-ram-ideals-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सरकार हो या विपक्ष, सभी मर्यादा में रहें': मुरली मनोहर जोशी ने दी नसीहत; भगवान राम के आदर्शों का दिया संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'सरकार हो या विपक्ष, सभी मर्यादा में रहें': मुरली मनोहर जोशी ने दी नसीहत; भगवान राम के आदर्शों का दिया संदेश
Fri, 30 Oct 2026 10:37 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:37 PM IST
सार
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि सरकार, विपक्ष और आम जनता सभी को मर्यादा का पालन करना चाहिए। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों का जिक्र किया।
विज्ञापन
मुरली मनोहर जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने मर्यादा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार, विपक्ष और आम जनता, सभी को अपनी मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मर्यादा के भीतर रहकर जीवन जीने का संदेश दिया था।
दिल्ली में दिए बयान में मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भगवान राम ने एक बार मर्यादा के दायरे में रहने के महत्व पर जोर दिया था। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है और उन्होंने सभी को इन्हीं सिद्धांतों के अनुसार जीवन जीने की सीख दी।
सरकार और विपक्ष को भी मर्यादा का पालन करने की सलाह
मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि अगर हर व्यक्ति मर्यादा के दायरे में रहकर काम करे तो सब कुछ ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह नियम केवल आम लोगों के लिए नहीं है, बल्कि सरकार और विपक्ष में बैठे लोगों को भी इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हो, विपक्ष हो या आम जनता, सभी को अपने व्यवहार में शालीनता और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। अपने बयान के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने 'जय श्री राम' का उद्घोष भी किया।

#WATCH | Delhi | Veteran BJP leader Murli Manohar Joshi says, "...Lord Ram once emphasised the importance of living within the bounds of maryada. He was Maryada Purushottam and he taught everyone to live according to these principles. If one remains within these bounds, everything will be fine. Everyone—whether in government, in the opposition, or among the general public—should uphold these standards of propriety. Jai Shri Ram"
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 30, 2026