फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagao by-election interesting Former BDO to challenge former DC in Assam Congress fields Sibamoni Bora

रोचक हुआ नगांव उपचुनाव: असम में पूर्व बीडीओ देंगी पूर्व डीसी को चुनौती, कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को उतारा

Tue, 15 Sep 2026 08:19 AM IST
एन अर्जुन एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: एन अर्जुन Updated Tue, 15 Sep 2026 08:19 AM IST
सार

असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए छह अक्तूबर को मतदान होगा और नौ अक्तूबर को मतगणना होगी। पूर्वोत्तर भारत के सियासी चौसर पर ये मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Nagao by-election interesting Former BDO to challenge former DC in Assam Congress fields Sibamoni Bora
असम में लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प। - फोटो : amar ujala

विस्तार

असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव अब रोचक मुकाबले में बदल गया है। कांग्रेस ने पूर्व बीडीओ रहीं और पूर्व बटद्रवा विधायक सिबामोनी बोरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने भाजपा ने नगांव के पूर्व उपायुक्त (डीसी) और पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि प्रशासनिक सेवा से जुड़ी रही है। ऐसे में चुनावी मुकाबले में उनके प्रशासनिक अनुभव की भी चर्चा है।

विज्ञापन


सिबामोनी बोरा ने 2021 के असम विधानसभा चुनाव में बटद्रवा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने तत्कालीन भाजपा विधायक और अभिनेत्री से नेता बनीं अंगूरलता डेका को 32,820 वोट से हराया था। बोरा को 84,278 वोट मिले थे और उन्होंने करीब 60 फीसदी मत हासिल किए थे। इस जीत के बाद वह असम विधानसभा की 15वीं विधानसभा की सदस्य बनीं।
विज्ञापन

बॉक्स

राजनीतिक परिवार से भी जुड़ा नाता
पूर्व बीडीओ रहीं बोरा का संबंध असम के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से है। उनके पिता किरण बोरा बटद्रवा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, उनके ससुर गोलाप बोरबोरा असम के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे हैं। सरकारी सेवा से राजनीति में आईं बोरा ने 2021 में अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज कर अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, 2023 के परिसीमन के बाद बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र समाप्त कर दिया गया। इसके क्षेत्र को नगांव-बटद्रवा विधानसभा सीट में शामिल किया गया। अब कांग्रेस ने बोरा को लोकसभा उपचुनाव में उतारकर उन्हें एक बार फिर नगांव क्षेत्र में बड़ी चुनावी भूमिका दी है।

नगांव के पूर्व डीसी रह चुके हैं शर्मा
भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा नगांव के उपायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने इसी महीने भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में प्रवेश किया। नगांव में बतौर डीसी उनका कार्यकाल उन्हें स्थानीय प्रशासन और क्षेत्र से परिचित चेहरा बनाता है। भाजपा ने इसी अनुभव को चुनावी मैदान में राजनीतिक चुनौती के रूप में पेश किया है।


उल्लेखनीय है कि नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई। बोरदोलोई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और बाद में दिसपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed