{"_id":"684cb53ea969497bde0d85fc","slug":"narayanan-said-axiom-4-mission-safety-is-our-first-priority-isro-nasa-engaged-in-removing-rocket-leakage-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Axiom-4: इसरो-नासा रॉकेट लीकेज दूर करने में जुटे, नारायणन बोले- एक्सिओम-4 मिशन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Axiom-4: इसरो-नासा रॉकेट लीकेज दूर करने में जुटे, नारायणन बोले- एक्सिओम-4 मिशन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
Sat, 14 Jun 2025 05:03 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:03 AM IST
सार
एक्सिओम-4 मिशन में रिसाव के चलते प्रक्षेपण टला। इसरो ने कहा सुरक्षा सर्वोपरि है। लखनऊ के शुभांशु शुक्ला इस मिशन से अंतरिक्ष जाने वाले हैं। उनके लिए खास भारतीय बैज तैयार किया गया है, जो देश की विरासत और गर्व का प्रतीक होगा।
विज्ञापन
इसरो अध्यक्ष वी नारायणन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सिओम-4 मिशन के प्रक्षेपण में देरी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि मिशन की सुरक्षा उसकी शीर्ष प्राथमिकता है। लॉन्चिंग वाहन में रिसाव ठीक करने का प्रयास हो रहा है। लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जाने वाले हैं। इस मिशन को अभी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने दी जानकारी
इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि सुरक्षा और मिशन की पूर्णता हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। इसरो इस संबंध में एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। नासा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह आईएसएस के रूसी मॉड्यूल में एक लीकेज की जांच कर रहा है।
शुभांशु के लिए बनाया खास बैज शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक खास मिशन बैज बनाया गया है। इसे बनाने वाले फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के अनुसार यह बैज अंतरिक्ष में भारतीय गौरव का प्रतीक होगा। इसमें देश की अंतरिक्ष विरासत, महत्वाकांक्षाओं और सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Axiom-4: फाल्कन-9 रॉकेट में लीक के कारण फिलहाल टला एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण; नई तारीख का जल्द होगा एलान
आईएसएस को दो साल में हटा दिया जाए : मस्क
स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की दीर्घकालिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके कुछ हिस्से बहुत पुराने हो गए हैं और जाहिर है कि समय के साथ जोखिम बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- Axiom-4: चौथी बार टला प्रक्षेपण; फाल्कन-9 रॉकेट में आई तकनीकी खराबी, नई तारीख का फिलहाल एलान नहीं
उन्होंने कहा, स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों व कार्गो को आईएसएस तक पहुंचाने से अरबों डॉलर कमाता है, फिर भी मैं सिफारिश करूंगा कि इसे दो वर्ष में कक्षा से हटा दिया जाए। बता दें कि नासा की योजना 2031 तक आईएसएस को सेवा से मुक्त करने की है।
एक्सिओम-4 मिशन को किया गया था स्थगित
बता दें कि बीते बुधवार को वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य वैज्ञानिकों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर रवाना होने वाला एक्सिओम-4 मिशन स्थगित कर दिया गया था। जानकारी मिली थी कि स्पेस एक्स में मिशन लेकर जाने वाले फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी खामी मिलने के बाद इसे स्थगित किया गया है। स्पेस एक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक बार जांच पूरी होने और पेंडिंग रेंज उपलब्धता के बाद लॉन्च की नई तारीख का एलान किया जाएगा।