सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nari Shakti Vandan Sammelan: Women expressed gratitude to the PM, said – a new era of self-reliance has begun

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: महिलाओं ने पीएम का जताया आभार, कहा-आत्मनिर्भरता का नया युग शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में जुटीं महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस से आत्मनिर्भरता का नया युग शुरू होगा। 

Nari Shakti Vandan Sammelan: Women expressed gratitude to the PM, said – a new era of self-reliance has begun
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने पीएम का आभार जताया - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में सरकार, शिक्षा जगत, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों और महिला उपलब्धि हासिल करने वालों की भागीदारी होने की उम्मीद है।

Trending Videos

 

यह भी पढ़ें- केरल में छात्र की मौत: सामने आया धमकी-उत्पीड़न का एंगल, क्या लोन एप ने ली जान? प्रोफेसर पर भी लगे गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तरनी तनेजा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल से देश को फायदा होने वाला है, इससे देश में उन्नति भी होगी। अगर कोई महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसके साथ उसके परिवार, समाज और देश की उन्नति होती है। काफी समय से देश को इस बिल की आवश्यकता थी, लेकिन भाजपा ही लेकर आ रही है। देश में महिलाओं की बराबर की भागेदारी होनी चाहिए। यशोदा रावत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश को बहुत पहले इसकी जरूरत थी लेकिन कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया था। अब भाजपा लेकर आ रही है, तो इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। आज के सम्मेलन में हम लोग प्रधानमंत्री को सुनने आए है, हम लोगों को बहुत जानकारी मिलने वाली है।

 

यह भी पढ़ें-  नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: प्रधानमंत्री महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करेंगे, विज्ञान भवन पहुंचे


योगिता ने बताया कि हम लोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते है आज उन्हीं की वजह से ये बिल पास हो रहा है। इसके आ जाने से महिलाओं को काफी फायदा पहुंचने वाला है और हमारी हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़गी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकती हैं। हर नेता को एक साथ आकर इस बिल का समर्थन करना चाहिए। डॉ विमल प्रीत मोहन ने कहा कि आज महिलाओं के लिए विशेष दिन है, हम लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आए हैं। भाजपा के राज्य में ही नारी शक्ति वंदन बिल आया है। इसके लिए हम लोग धन्यवाद देते है, इससे महिलाओं और देश को काफी फायदा होने वाला है। इसके आने से हर क्षेत्र में महिलाओं को फायदा पहुंचने वाला है। हम लोग इसको लेकर बहुत खुश हैं। रुपाली ने कहा कि महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। अब महिला घर से निकलकर बाहर भी निर्णय ले सकती है इससे काफी फायदा पहुंचने वाला है। महिलाओं में काफी खुशी का माहौल है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed