फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National News Updates 18th July North East West South Sonam Wangchuk NEET CJP protest Politics Crime Hindi

Update: पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की पत्नी का हृदयाघात के कारण निधन; गुजरात में तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 06:40 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 18 Jul 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
National News Updates 18th July North East West South Sonam Wangchuk NEET CJP protest Politics Crime Hindi
देश की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा का शनिवार को हृदयाघात की वजह से निधन हो गया। कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित मणिपाल अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी को जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट पड़ा था।

विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी मामले में तीन को किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने 18 राज्यों में 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के आरोप में अहमदाबाद निवासी निकुंजकुमार राजूभाई पटेल, दीक्षित जगदीशभाई पटेल और सुमित विष्णुभाई सोनी को साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 'ट्रैवलफ्लक्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'ट्रैवोक्रिस्ट प्राइवेट लिमिटेड' नामक दो फर्जी कंपनियां बनाईं। उन्होंने 12 बैंक खाते और 60 म्यूल बैंक खाता किट व सिम कार्ड प्राप्त किए। इन खातों से 54 साइबर धोखाधड़ी की गई, जिसमें बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कई घोटाले हुए। दीक्षित पटेल डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले का मास्टरमाइंड था। साइबर अपराध की रकम के लिए आरोपियों ने मर्चेंट आईडी (MID) खातों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पेटीएम अप्रूविंग एजेंटों को पैसे देकर म्यूल खातों से जुड़े 38 MID खाते खुलवाए। पुलिस ने मोबाइल फोन, चेक बुक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप जब्त किए।
विज्ञापन


केरल में बिजली कटौती से ऑक्सीजन बाधित, मरीज की मौत पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक
केरल के पलक्कड़ में बिजली कटौती के कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद होने से एक मरीज की मौत हो गई। पूर्व मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को इस घटना पर दुख व्यक्त किया। यह घटना स्वास्थ्यकर्मी चित्रा अभय की सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई। मरीज को लगातार ऑक्सीजन सहायता की आवश्यकता थी। आधी रात को बिजली जाने से कंसंट्रेटर ने काम करना बंद कर दिया। इससे मरीज का ऑक्सीजन स्तर खतरनाक रूप से गिर गया। परिवार ने केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (KSEB) कार्यालय को फोन किया। अधिकारी ने इन्वर्टर न खरीदने पर सवाल उठाया। जॉर्ज ने इसे 'दिल दहला देने वाला' बताया और सरकार की लापरवाही का आरोप लगाया। कोविड महामारी में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई थी। अब बिजली कटौती के कारण लोग जान गंवा रहे हैं, सरकार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु दिवस पर सीएम विजय का बड़ा एलान, अब दो तारीखों पर होगा आधिकारिक उत्सव
तमिलनाडु दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घोषणा की कि उनकी सरकार अब आधिकारिक तौर पर 1 नवंबर और 18 जुलाई, दोनों तारीखों को तमिलनाडु दिवस के रूप में मनाएगी। 1 नवंबर 1956 को मद्रास राज्य का गठन हुआ था, जबकि 18 जुलाई 1967 को तत्कालीन मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरै ने विधानसभा में राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु रखने का प्रस्ताव पारित कराया था। विजय ने तमिल भाषा, संस्कृति और सामाजिक न्याय की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और राज्य के नामकरण के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तमिलनाडु को शिक्षा, तकनीक, कौशल और समानता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति की स्थानीय निवासियों और उसके रिश्तेदारों द्वारा पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। कुलसुमपुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने लड़की (9) को गलत तरीके से छुआ, जिसे एक पड़ोसी ने देख लिया। पड़ोसी के विरोध करने पर आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। बाद में, लड़की के परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने गुरुवार शाम को उसे चेतावनी दी और उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।आरोपी और उसे पीटने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से अलग रहता था और अपनी मां के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed