सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar Hospitalised in Pune Due to Dehydration Condition Stable Health Update

Maharashtra: फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए शरद पवार, शरीर में पानी की कमी बनी वजह; डॉक्टर बोले- हालत स्थिर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 22 Feb 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Sharad Pawar Health Update: राज्यसभा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शरीर में पानी की कमी बनी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वे अगले दो दिन तक डॉक्टरों की देख-रेख में रहेंगे।

Sharad Pawar Hospitalised in Pune Due to Dehydration Condition Stable Health Update
शरद पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद पवार को रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक 85 वर्षीय शरद पवार को हल्का डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) हो गया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल लाना पड़ा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें ड्रिप के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।

Trending Videos


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu Politics: स्टालिन के अधिकार छीने जाने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, डीएमके सरकार पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे शरद पवार
रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों ने बताया कि शरद पवार को करीब दो दिन तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और उसके बाद उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उनके इलाज की निगरानी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कर रहे हैं। इससे पहले भी 9 फरवरी को उन्हें सीने में संक्रमण के कारण इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी मिल गई थी।

शरद परिवार के बारे में जानिए
शरद पवार के पिता के पिता का नाम गोविंद राव पवार था, वे गन्ने की खेती किया करते थे। उन्होंने पूरे बारामती के गन्ना उत्पादकों को एकजुट किया और एक सहकारी समिति बनाई। लंबे समय तक वे गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष भी रहे। शरद पवार की मां का नाम शारदाबाई था। वह बच्चों की शिक्षा के लिए काफी जागरुक थीं। वह चाहती थीं कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। शारदाबाई पवार परिवार की पहली महिला सदस्य थीं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा था। 

शरद पवार का परिवार और राजनीति
शरद पवार अपने 11 भाई-बहनों में नौवें नंबर पर थे। पूर्व क्रिकेटर सदाशिव शिंदे की बेटी प्रतिभा शरद पवार की पत्नी हैं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती सीट पर राकांपा (एसपी) से सांसद हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जिसके बाद में दो हिस्से हुए, उसकी स्थापना शरद पवार की ओर से की गई थी। बारामती को पवार परिवार का गढ़ बनाने में शरद पवार का अहम योगदान रहा और वे 1972, 1978, 1980, 1985 और 1990 में भी यहां से जीते। 2023 में राकांपा का विभाजन हुआ, लेकिन लोकसभा में सुप्रिया सुले और विधानसभा में अजित पवार का दबदबा रहा। राकांपा के दो टुकड़े होने के बाद भी, जब 2024 में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार इस सीट से उनके खिलाफ मुकाबले में थीं, तब भी सुप्रिया सुले ने यहां से जीत हासिल की। सुप्रिया सुले 2009, 2014, 2019 और फिर 2024 में भी यहां से सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed