सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP-SP leader Prashant Jagtap Said INDI Alliance will welcome Raj Thackeray if he come on board

Maharashtra: 'INDIA गठबंधन में राज ठाकरे का स्वागत', उद्धव के साथ आने के अटकलों के बीच शरद गुट के नेता जगताप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने को लेकर चर्चा बीते कई महीनों से तेज है। ऐसे में राज ठाकरे के INDIA गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता प्रशांत जगताप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर राज ठाकरे गठबंधन में आते हैं, तो यह एक स्वागत योग्य कदम होगा।

NCP-SP leader Prashant Jagtap Said INDI Alliance will welcome Raj Thackeray if he come on board
मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख और उद्धव ठाकरे के साथ आने को लेकर आयदिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। ऐसे में मनसे गठबंधन और इंडिया गठबंधन के साथ आने के अटकलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व पुणे महापौर प्रशांत जगताप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होते हैं, तो यह एक स्वागत योग्य कदम होगा। एएनआईए से बातचीत के दौरान प्रशांत जगताप ने गुरुवार को कहा कि अगर राज ठाकरे इंडिया गठबंधन में शामिल होते हैं, तो यह बहुत अच्छा कदम होगा। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि गठबंधन के सभी नेता इस फैसले का समर्थन करेंगे।

Trending Videos

बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर विपक्षी दलों के बीच रणनीति तैयार की जा रही है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कई अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियां शामिल हैं, जो भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: बंगलूरू मेट्रो पर रार; शिवकुमार ने जल्दबाजी करने वाला लड़का कहा तो तेजस्वी सूर्या ने ऐसे किया पलटवार

दोनों का साथ आना राज्य के लिए शुभ- जगताप
जगताप ने यह भी कहा कि अगर ठाकरे बंधु उद्धव और राज एक साथ आते हैं, तो यह महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक सकारात्मक संकेत होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में कई बार प्रतिद्वंद्वी भी एकजुट हुए हैं। अगर ये दोनों भाई एक साथ इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ते हैं, तो इससे विपक्ष को मजबूती मिलेगी और पूरे राज्य में एक मजबूत संदेश जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi vs ECI: 'देश के गुनहगार सुन लें- वक्त बदलेगा, सजा मिलेगी', राहुल ने फिर साधा चुनाव आयोग पर निशाना

मनसे का शहरी इलाकों में प्रभाव- जगताप
हालांकि अभी तक राज ठाकरे या उनकी पार्टी मनसे की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रशांत जगताप के बयान से साफ है कि गठबंधन के दरवाजे नए सहयोगियों के लिए खुले हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में मनसे का अच्छा प्रभाव है, ऐसे में अगर पार्टी इंडिया गठबंधन से जुड़ती है, तो भाजपा को चुनौती देना और भी प्रभावी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed