Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Need to completely eradicate caste system, adopt 'zero tolerance' for prejudice Meira Kumar
{"_id":"63021cee8695da71537d9259","slug":"need-to-completely-eradicate-caste-system-adopt-zero-tolerance-for-prejudice-meira-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Caste System: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोलीं- जाति व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत, 'जीरो टॉलरेंस' अपनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Caste System: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोलीं- जाति व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत, 'जीरो टॉलरेंस' अपनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:20 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जाति के आधार पर अत्याचार की घटनाओं के मद्देनजर किसी विशेष शासन या राजनीतिक दल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि यह जाति व्यवस्था को समाप्त करने के मुख्य सवाल से ध्यान हटाता है।
विज्ञापन
1 of 9
पूर्व केंद्रीय मंत्री मीरा कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने रविवार को जाति व्यवस्था की 'बीमारी' को पूरी तरह से खत्म करने और पूर्वाग्रहों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने पर जोर दिया। कुमार की यह टिप्पणी राजस्थान में एक शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद एक दलित छात्र की मौत पर हंगामे के बीच आई है।
जाति व्यवस्था न कमजोर हुई, न खत्म हुई
2 of 9
Meera Kumar
- फोटो : PTI
एक इंटरव्यू में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जाति के आधार पर अत्याचार की घटनाओं के मद्देनजर किसी विशेष शासन या राजनीतिक दल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि यह जाति व्यवस्था को समाप्त करने के मुख्य सवाल से ध्यान हटाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जाति व्यवस्था न तो कमजोर हुई है और न ही समाप्त हुई है।
पानी पीने के बर्तन को छूने पर दलित छात्र की हुई थी पिटाई
3 of 9
इंद्र कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी यह टिप्पणी 20 जुलाई को राजस्थान के जालोर जिले के स्कूल में पानी पीने के बर्तन को छूने पर एक शिक्षक द्वारा इंद्र कुमार (9 वर्षीय छात्र) की पिटाई करने के कुछ दिनों बाद आई है। छात्र की इलाज के के दौरान अहमदाबाद में मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी शिक्षक चैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। स्कूल में दलित छात्र की मौत को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार आलोचनाओं का भारी सामना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक नहीं, सामाजिक मुद्दा है जातिवाद
4 of 9
इंद्र कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या दलित अत्याचार के मोर्चे पर कांग्रेस सरकार की ओर से कोई खामी रही है, कुमार ने कहा, यह एक ऐसी चीज है जो हर कोई मुझसे पूछता है। ऐसा नहीं है कि मैं किसी का बचाव कर रही हूं या किसी पर आरोप लगा रही हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि हां, राजनीतिक वर्ग कुछ हद तक जिम्मेदार है लेकिन मुद्दा सामाजिक है। राजनीति, समाज का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
जातिवाद के मुद्दे को हल्का कर देती हैं ये बातें..
5 of 9
meera kumar
- फोटो : meera kumar
उन्होंने कहा, यह कहना कि इसके लिए यह विशेष शासन जिम्मेदार है, यह विशेष पार्टी जिम्मेदार और यह इस राज्य में हुआ है, ये आंकड़े हैं, अन्य राज्य में आंकड़े अलग हैं क्योंकि वहां की पार्टी अलग है, हमें वास्तव में इस सब में नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि यह मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाता है। कुमार ने कहा कि जब लोग राजनीतिक एंगल के बारे में बात करना शुरू करते हैं तो यह मुद्दे को हल्का कर देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।