फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

Updates: दिल्ली से भाजपा सांसदों ने PM मोदी से मुलाकात की; कोलकाता में मेट्रो के आगे कूदा व्यक्ति

Thu, 25 Jul 2024 02:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
Delhi: दिल्ली से भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
विज्ञापन

दिल्ली से सभी सात नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। आम चुनाव जीतने के बाद भाजपा सांसदों की मोदी के साथ यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बैठक में भाजपा के सभी सात सांसद मनोज तिवारी, हर्ष मल्होत्रा, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदोलिया मौजूद थे। 25 मई को हुए चुनावों में भाजपा ने आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

Kolkata: कोलकाता में ट्रेन के सामने कूदने से मेट्रो सेवाएं हुईं बाधित  
कोलकाता में बुधवार रात पटरियों पर मेट्रो के सामने एक व्यक्ति कूद गया। जिसके कारण उत्तर-दक्षिण लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति को किसी तरह निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना रात करीब सवा नौ बजे कालीघाट स्टेशन की है और घटना के बाद करीब 10 बजकर 9 मिनट तक मेट्रो की सेवाएं बाधित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के एक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से 9 छात्राएं घायल  
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बुधवार को एक सरकारी स्कूल की कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से नौ छात्राएं घायल हो गईं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गोटेगांव कस्बे के मुख्यमंत्री राइज स्कूल में हुई है। हालांकि किसी भी छात्रा को गंभीर चोट नहीं लगी है।

विज्ञापन

घायल चीनी नाविक की नौसेना ने एयरलिफ्ट कर बचाई जान
 गंभीर रूप से घायल एक 51 वर्षीय चीनी नागरिक की भारतीय नौसेना ने जान बचाई। एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, घायल चीनी नाविक झोंग शान मेन को भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर ने मुंबई के तट के पास एक बल्क कैरियर से एयरलिफ्ट किया। इसके बाद उसे हेलिकॉप्टर से एयर स्टेशन ले जाया गया और बाद में आगे की इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
 

असम के मोरीगांव में जापानी इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत
असम के मोरीगांव जिले के तीन लोगों की जापानी इंसेफेलाइटिस से मौत हो गई। बुधवार को जिला मेलेरिया अधिकारी सुप्रिया दास ने बताया कि मृतकों में राजमणि मेधी, इमराना बेगम और भबकांता नाथ शामिल हैं। इसमें राजमणि गत सप्ताह से इस बीमारी से पीड़ित थी। बुधवार को उसकी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। दास ने बताया कि वर्तमान में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  

असम में 1.57 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
असम के मोरीगांव जिले से पुलिस ने 1.57 करोड़ की हेरोइन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार को बर्चाल गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक घर से 875 ग्राम हेरोइन मिली और इसकी तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग
पिंपरी चिंचवड़ शहर के इंद्रायणी नगर में बुधवार रात एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

कर्नाटक: विपक्ष के नेता आर अशोक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा के अंदर सोए
कर्नाटक में कथित मुडा घोटाले पर विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेता सदन के अंदर ही सोते दिखाई दिए। बीवाई विजयेंद्र सहित बीजेपी विधायक विधानसभा के अंदर सो गए। भाजपा का आरोप है कि कथित घोटाले को लेकर हमको सदन में चर्चा की अनुमित नहीं दी जा रही है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुलाकात की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि शिक्षा मंत्री ने आईआईएम गुवाहाटी में अगले शैक्षणिक वर्ष से पाठ्यक्रम शुरू करने के हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। वहीं, प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, असम के मुख्यमंत्री के साथ असम में अनुसंधान, नवाचार, उच्च और स्कूली शिक्षा परिदृश्य को बदलने पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही असम के प्रतिभाशाली युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अधिक अवसरों से जोड़ने पर भी उपयोगी चर्चा की।  

महाराष्ट्र :गढ़चिरौली में दो लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो लाख के एक इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के भामरागढ़ एलओएस के सदस्य लच्छू करिया ताडो ने पुलिस के समक्ष बुधवार को आत्मसमर्पण किया। ताडो आगजनी और हिंसा के कई मामलों में शामिल था। अब उसे सरकारी योजना के तहत पुनर्वास के लिए 4.5 लाख रुपये मिलेंगे।  

कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूर सकुशल स्वदेश लौट आए
अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे झारखंड के 27 श्रमिक सकुशल स्वदेश लौट आए हैं। बुधवार सुबह सभी गिरिडीह के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रदेश सरकार ने सभी मजदूरों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी है। हाल ही में इन मजदूरों ने वीडियो संदेश में सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा था कि चार महीने वेतन नहीं मिलने से वे भोजन-पानी की भी व्यवस्था नहीं कर पा रहे। इसके बाद, सरकार ने वापसी में मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed