फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya out Explainer

Explainer: भाजपा की टीम में कितने बदलाव हुए, कौन से चर्चित चेहरे बाहर, कौन नए पदाधिकारी बने; इसके मायने क्या?

Mon, 17 Aug 2026 06:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 17 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

भाजपा की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का एलान। अमित मालवीय, तेजस्वी सूर्या समेत कई बड़े चेहरों की छुट्टी। वहीं स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और नए पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी। जानें पुरानी टीम से कितनी अलग है नई टीम।

विज्ञापन
BJP New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya out Explainer
भाजपा की नई कोर टीम में बढ़ी पदाधिकारियों की संख्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की नई टीम का एलान हो गया है। नितिन नवीन की अध्यक्षता वाली पार्टी ने सोमवार को कुल 65 सदस्यीय नई टीम का एलान किया। नए पदाधिकारियों में कई चौंकाने वाले बदलाव हुए हैं। जहां लंबे समय से भाजपा के आईटी सेल के अध्यक्ष पद से अमित मालवीय को हटाकर दीपक म्हस्के को लाया गया है, वहीं युवा मोर्चा टीम के प्रमुख पद से तेजस्वी सूर्या की विदाई हुई है और अब उनकी जगह हेमांग जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


आइये जानते हैं कि भाजपा के पदाधिकारी स्तर पर क्या-क्या बदलाव हुए हैं? कौन से पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है? इसके अलावा किन नए चेहरों को पार्टी संगठन में जगह दी गई है? भाजपा के इन बदलावों के क्या मायने हैं? आइये जानते हैं
विज्ञापन

पहले जानें- भाजपा के पदाधिकारी स्तर पर क्या बड़े बदलाव हुए?

1. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के स्तर पर?

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नई सूची में पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव का समन्वय करने की कोशिश की है। भाजपा ने इस बार कुल 13 उपाध्यक्ष घोषित किए हैं। अगर पहले और अब के पदाधिकारियों के हिसाब से विश्लेषण किया जाए तो सामने आता है कि 12 पुराने उपाध्यक्षों में से केवल चार को बरकरार रखा गया है, जबकि नौ नए चेहरों को शामिल किया गया है।

BJP New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya out Explainer
भाजपा की नई कोर टीम। - फोटो : अमर उजाला
संगठनात्मक बदलाव का विश्लेषण: पुरानी सूची से सरोज पांडे, डीके. अरुणा, एम. चूबा आओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई और लता उसेंडी को हटा दिया गया है। सौदान सिंह को उपाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।


2. राष्ट्रीय महासचिव और संगठन के स्तर पर

पार्टी ने संगठनात्मक पदों पर अपनी कोर टीम को और अधिक मजबूत करने की कोशिश की है। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बी.एल. संतोष को बरकरार रखा गया है।

राष्ट्रीय महासचिव (संगठन): बीएल. संतोष पद पर बने हुए हैं।

राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन): शिवप्रकाश पद पर बरकरार हैं। इसके अलावा सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से हटा कर अब  राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) की भूमिका सौंपी गई है।
विज्ञापन

BJP New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya out Explainer
भाजपा की नई कोर टीम। - फोटो : अमर उजाला
रणनीतिक बदलाव: पूर्व राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को अब राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की नई भूमिका में स्थानांतरित किया गया है, जो संगठन के आंतरिक प्रबंधन के लिए अहम बताई गई है।


3. राष्ट्रीय सचिव स्तर पर बड़े बदलाव

राष्ट्रीय सचिवों के वर्ग में भाजपा ने लगभग पूरी तरह संगठन में बदलाव किया है। इस बार कुल 16 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं, जिनकी पहले संख्या 11 थी। पहले के सचिवों में से केवल एक चेहरे-  अनिल एंटनी को बरकरार रखा गया है। 

BJP New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya out Explainer
भाजपा की नई कोर टीम। - फोटो : अमर उजाला
पुरानी सूची के प्रमुख नाम जैसे पंकजा मुंडे, अरविंद मेनन, डॉ. नरेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, ओम प्रकाश धुर्वे, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेंद्र सिंह नागर, मनजिंदर सिंह सिरसा और ओम प्रकाश धनकड़ इस बार सूची में स्थान नहीं पा सके हैं। वहीं, ऋतुराज सिन्हा को सचिव पद से हटाकर प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की नई जिम्मेदारी दी गई है।


4. कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रबंधन में भी बदलाव

वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन के उच्च पदों पर पूरी तरह से बदलाव किया गया है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: राजेश अग्रवाल की जगह पीयूष गोयल की नियुक्ति हुई है।

राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष:  नरेश बंसल के स्थान पर राजेश मंगल को जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: पूर्ववर्ती कार्यालय सचिव महेंद्र कुमार के स्थान पर अब महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।


5. पूरी तरह से बदल दिया भाजपा ने मोर्चों का चेहरा

भाजपा ने अपने सातों मोर्चों के नेतृत्व में 100% का बदलाव किया है। यह संगठन से जुड़े पुनर्गठन का सबसे निर्णायक हिस्सा रहा।

BJP New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya out Explainer
भाजपा की नई कोर टीम। - फोटो : अमर उजाला

6. विशेष प्रकोष्ठ और मीडिया विभाग को दिया गया विस्तार

मीडिया और संचार रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए विभाग का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियां की गई हैं।

(i) मीडिया-सोशल मीडिया विभाग
मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी पहले की तरह पद पर बने रहेंगे।

मीडिया सह-संयोजक: विभाग में तीन नए सह-संयोजक - आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव शामिल किए गए हैं। वहीं, डॉ. संजय मयूख को हटा दिया गया है।

सोशल मीडिया संयोजक: अमित मालवीय की जगह पर अब दीपक म्हस्के को नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया सह-संयोजक: चार नए नामों की नियुक्ति की गई है। इनमें प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट, अरुण यादव शामिल हैं। 

(ii) नॉर्थ ईस्ट और प्रकोष्ठ संकुल
नॉर्थ ईस्ट संयोजक: डॉ. संबित पात्रा 

नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक: राजीव बब्बर

प्रकोष्ठ संकुल संयोजक: विष्णु दत्त शर्मा 

प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक: ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed