फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   devendra-fadnavis-pm-modi-meet-national-politics-delhi-speculation-maharashtra-service

पीएम मोदी से मुलाकात की क्या वजह?: दिल्ली जाने की अटकलों पर फडणवीस बोले- जो जिम्मेदारी मिली है, निभाता रहूंगा

Mon, 17 Aug 2026 06:43 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 17 Aug 2026 06:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने दिल्ली जाने और राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका संभालने की चर्चाओं को खारिज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनका राजधानी दौरा महाराष्ट्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं पर चर्चा के लिए था।

विज्ञापन
devendra-fadnavis-pm-modi-meet-national-politics-delhi-speculation-maharashtra-service
देवेंद्र फडणवीस ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। दिल्ली दौरे के बाद उनके राष्ट्रीय राजनीति में जाने की चर्चा के बीच फडणवीस ने कहा कि वह राज्य की विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजधानी आए थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है और वह इसे आगे भी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन


फडणवीस क्यों बोले- चर्चाओं का आनंद लीजिए?
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं दिल्ली में रहूं या मुंबई में, लोग अटकलें लगाते रहते हैं। मुझे लगता है कि कई लोगों के पास करने के लिए और कुछ नहीं है, इसलिए वे मेरे बारे में चर्चा करके आनंद लेते हैं। उन्हें आनंद लेने दीजिए।" फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें राज्य की जिम्मेदारी दी है और वह राज्य की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक टीम नहीं देखी है। आपको पता है कि मैं अभी बैठक से बाहर आया हूं। लेकिन अगर टीम की घोषणा हो गई है और उसमें महाराष्ट्र से कोई शामिल है तो हमें खुशी है। मैं पूरी टीम को एक बार देखूंगा और फिर इस पर बात करूंगा।"


पीएम मोदी से क्यों हुई थी मुलाकात?
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केंद्र के साथ महाराष्ट्र की कई परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आए थे। इनमें बुनियादी ढांचा, औद्योगिक विकास और लंबित मंजूरियों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें दिल्ली भेजे जाने की अटकलों के पीछे कौन है, तो उन्होंने कहा, "कई लोगों को लगता है कि मुझे दिल्ली जाना चाहिए। मैं सभी से कहता हूं कि मैं मुंबई में ही हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed