Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Update Hyderabad Police Inspector Arrested for Taking Bribe; Junior Doctors Protest in Kolkata

समाचार अपडेट: किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, केसी वेणुगोपाल बोले- अपनी पार्टी पर ध्यान दें

Thu, 19 Nov 2026 01:35 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 19 Nov 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
News Update Hyderabad Police Inspector Arrested for Taking Bribe; Junior Doctors Protest in Kolkata
आज की अहम खबरें - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
हैदराबाद के टॉलीचौकी पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर रमेश नायक को एसीबी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। डीएसपी मजीद अली खान के मुताबिक, होटल चलाने की अनुमति देने के बदले हर महीने 50 हजार रुपये देने का समझौता हुआ था। पहले महीने 40 हजार रुपये तय किए गए थे। 31 अक्टूबर को 20 हजार रुपये एडवांस लिए गए थे। 18 नवंबर को बाकी 20 हजार लेते समय गिरफ्तारी हुई। तलाशी में चार लिफाफों से कुल 1.85 लाख रुपये भी मिले। इनके बारे में जांच जारी है।
विज्ञापन


कोलकाता मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन
कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार को आठ इंटर्न को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कई घंटों तक प्रिंसिपल का घेराव किया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की एबीवीपी के कथित समर्थकों से झड़प भी हुई। डॉक्टरों को चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के घायलों को निजी अस्पताल भेजने के सरकारी फैसले की आलोचना करने पर नोटिस दिया गया था। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी और 25 घायल हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

देश की जानी-मानी पत्रकार और शास्त्रीय गायिका शकुंतला नरसिम्हन का निधन
जानी-मानी पत्रकार, स्तंभकार और शास्त्रीय गायिका शकुंतला नरसिम्हन का 86 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, वह कैंसर से जूझ रही थीं और उन्होंने बेंगलुरु के एक केयर होम में अंतिम सांस ली। दो विषयों में पीएचडी करने वाली नरसिम्हन ने कई प्रमुख अखबारों में काम किया था। वह हिंदुस्तानी और कर्नाटक, दोनों शास्त्रीय संगीत शैलियों में समान रूप से निपुण थीं। इसके अलावा उन्होंने यात्रा लेखन, संगीत अध्ययन, आलोचना और उपभोक्ता अधिकारों के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन

राहुल गांधी को नसीहत देने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें किरेन रिजिजू: के. सी. वेणुगोपाल
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव और सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने तीखा पलटवार किया है। वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी को नसीहत देने से पहले रिजिजू को खुद, अपनी पार्टी और प्रधानमंत्री के बारे में आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शासन में देश का लोकतंत्र पूरी तरह विकृत और नष्ट हो चुका है, जिसे भारत के चुनाव आयोग की गतिविधियों से साफ देखा जा सकता है; राहुल गांधी के कहे बिना भी आज पूरा देश और दुनिया जानती है कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि रिजिजू को पहले प्रधानमंत्री से यह पूछना चाहिए कि संसद कब बुलाई जा रही है, क्योंकि संसद को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है और संसदीय परंपराओं से बचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिनों से संसद का सत्रावसान (प्रोरोग) तक नहीं किया गया है, फिर भी वह राहुल गांधी को उपदेश दे रहे हैं, जबकि उन्हें राहुल के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सलाह देनी चाहिए।

विज्ञापन

पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ी भाजपा, बोलीं- जल्दबाजी में पार्टी में शामिल होना थी गलती
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले को जल्दबाजी में की गई गलती बताया है। पद्मजा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने इस्तीफे का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन अब तक इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। वह सही समय का इंतजार कर रही थीं।

पद्मजा ने कहा कि उन्होंने बिना पर्याप्त विचार किए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था। अब उन्हें लगता है कि अपनी गलती सुधारने का समय आ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में किसी व्यक्ति से उनकी कोई शिकायत नहीं है और पार्टी छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। गौरतलब है कि पद्मजा 7 मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़कर नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed