फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi

News Updates: जंजीबार के राष्ट्रपति आज आएंगे भारत, तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

Fri, 17 Jul 2026 05:33 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 17 Jul 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्रालय ने बताया कि तंजानिया के यूनाइटेड रिपब्लिक के जंजीबार के राष्ट्रपति और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के चेयरमैन हुसैन अली म्विन्यी, 17 से 20 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। एमईए के अनुसार, राष्ट्रपति म्विन्यी अपनी पत्नी, फर्स्ट लेडी मरियम म्विन्यी के साथ शुक्रवार, 17 जुलाई को चेन्नई पहुंचेंगे और फिर शनिवार, 18 जुलाई को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रविवार, 19 जुलाई को राष्ट्रपति म्विन्यी की विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे। वह राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी देंगे। राष्ट्रपति म्विन्यी सोमवार, 20 जुलाई को भारत से रवाना होंगे।
विज्ञापन


दोनों देशों में बढ़े आर्थिक संबंध
वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय के अनुसार, भारत-तंजानिया ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों देशों में व्यापार 2025-26 में बढ़कर 9.02 अरब डॉलर हो गया, जो गत वित्तीय वर्ष में 8.64 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने कहा, द्विपक्षीय व्यापार की व्यापक समीक्षा से पता चला है कि चौथी जेटीसी के बाद से इसमें लगातार और स्थिर वृद्धि हुई है, जो द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में बढ़ती गति को दर्शाता है।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह के घर पर एनडीए के नेताओं की बैठक आज
संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले शुक्रवार को सत्तारूढ़ एनडीए के नेताओं की बैठक होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर यह अहम बैठक हो सकती है। मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। जेपीसी उस संविधान संशोधन विधेयक पर रिपोर्ट स्वीकार कर सकती है, जिसमें 30 दिन न्यायिक हिरासत में रहने पर पीएम, सीएम व मंत्री को हटाने का प्रावधान है। 

बंगलूरू में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
बंगलूरू में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 79 वर्षीय बुजुर्ग परशुराम एम.के. की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को बनशंकरी रिंग रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें पहले एवी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और फिर विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पहले लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरों की जान खतरे में डालने का मामला दर्ज किया था। चालक मंजूनाथ को हिरासत में लेकर बाद में स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया था। बुजुर्ग की मौत के बाद अब मामले में लापरवाही से मौत (BNS की धारा 106(1)) भी जोड़ दी गई है। शुरुआती जांच में हादसे के लिए चालक की लापरवाही जिम्मेदार पाई गई है।

विज्ञापन

हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा और उनके विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उनका कार्यकाल 3 साल का रहेगा। वह पंजाब में भाजपा के बड़े सिख चेहरे के तौर पर एक्टिव रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed