{"_id":"69a373c7b6bdd8ca00008aeb","slug":"news-updates-of-1-march-news-updates-india-news-pm-modi-president-murmu-news-in-hindi-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News: ओडिशा के मयूरभंज में आदिवासी महिला की हत्या; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News: ओडिशा के मयूरभंज में आदिवासी महिला की हत्या; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत सरकार ने बोलिविया में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह हादसा शुक्रवार को बोलिविया के शहर एल आल्टो में हुआ, जहां वायुसेना का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार बोलिविया के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति भारत अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान बोलिवियाई वायुसेना का था और हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भारत ने इस मुश्किल समय में बोलिविया को हर संभव समर्थन देने की बात कही है।
Trending Videos
पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद, 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होंगी
पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइंस को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, रविवार को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की संभावना है। इससे पहले 28 फरवरी को 410 घरेलू उड़ानें भी रद्द की गई थीं। यह स्थिति ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के हमलों के बाद पैदा हुई है, जिसके चलते ईरान और आसपास के इलाकों का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। मंत्रालय ने शनिवार को इस मामले पर समीक्षा बैठक भी की, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।
डीजीसीए एयरलाइंस के साथ लगातार संपर्क में है और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहा है। बड़े हवाई अड्डों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि अगर उड़ानों को दूसरी जगह मोड़ना पड़े तो व्यवस्था बनी रहे। यात्रियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम काम कर रहा है। 28 फरवरी को एयरसेवा पोर्टल पर 216 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 105 का समाधान उसी दिन कर दिया गया।

मणिपुर: चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (प्रो) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर जबरन वसूली की गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप हैं। इन उग्रवादियों को पिछले 48 घंटों के दौरान गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि क्षत्रिमयुम लाइबा मैतेई (42) को बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले में लामदेंग खुनू स्थित उसके आवास से पकड़ा गया। उसी दिन एक अन्य सदस्य को खुमान लांपक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को थौबल जिले के उयाल मखा लेइकाई क्षेत्र से थोकचोम रबीचंद्र सिंह (36) को पकड़ा। वहीं, खुरैजाम रोजित कुमार सिंह (37) को इंफाल पूर्व जिले के थोंगजू पार्ट-2 मखा लेइकाई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को चुराचांदपुर जिले के थिंगहिजांग गांव में एक अभियान के दौरान कई हथियार और कारतूस बरामद किए। इनमें मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, तीन सिंगल-बैरल राइफलें, एक बोल्ट-एक्शन राइफल और स्कोप से लैस बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल शामिल हैं।

नेपाल में लगातार दो दिन विमान न उतर पाने पर यात्रियों का हंगामा
केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को उस समय अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई जब नेपाल जाने वाले यात्रियों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस की लापरवाही को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के एक दिन बाद शनिवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, खराब मौसम के कारण उड़ान को दो बार लौटना पड़ा था। लेकिन शनिवार को यहां फंसे यात्रियों को दूसरे विमान से नेपाल भेजा गया। गुरुवार सुबह 10:30 बजे बंगलूरू से रवाना हुआ विमान काठमांडो में उतरने के बजाय लौट आया और यात्रियों को इसका कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया। उसी विमान ने शुक्रवार सुबह फिर उड़ान भरी लेकिन काठमांडो में उतरने में विफल रहा और उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ में उतरने के बाद उन्हें कई घंटों तक विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया। लंबे इंतजार के बाद यात्रियों ने विमान के अंदर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे विमानन कंपनी को उन्हें वापस बंगलूरू ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वाणिज्यिक कर के पूर्व अधिकारी को 4 साल जेल
केरल के कोझिकोड की एक सतर्कता अदालत ने वाणिज्यिक कर विभाग के एक पूर्व खुफिया अधिकारी को रिश्वत लेने के जुर्म में चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी के मोहनन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मोहनन 2017 में मलप्पुरम स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय में तैनात थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मलप्पुरम के मेलमुरी में नया भवन बनाया था और उसके बिल सत्यापन के लिए कार्यालय में जमा किए थे। मोहनन ने 3 लाख रुपये का की रिश्वत मांगी थी।

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अभियोजन स्वीकृति में देरी पर बंगाल सरकार को फटकार
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को अभियोजन की स्वीकृति देने में हुई देरी पर कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने पूर्व स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) सलाहकार एसपी सिन्हा को सशर्त जमानत दे दी। जस्टिस जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि यदि अभियोजन स्वीकृति में राज्य की ओर से अनावश्यक विलंब होता रहा तो यह न्याय के उद्देश्य के प्रतिकूल होगा। अदालत ने सिन्हा को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट विशेष पीएमएलए अदालत में जमा करने को कहा गया। अदालत ने कहा कि सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूले जाने के आरोप गंभीर हैं।

अगाती एयरपोर्ट पर युद्धाभ्यास, सुखोई विमानों और पैरा-ड्रॉपिंग ने जीता दिल
भारतीय सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप समूह के आसमान में शनिवार को भारतीय वायुसेना की दहाड़ गूंजी। दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) ने कलारी लीप युद्धाभ्यास के तहत अगाती हवाई अड्डे पर बड़े पैमाने पर पैरा-ड्रॉपिंग अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार लक्षद्वीप के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर हवाई सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया है।
पारंपरिक भारतीय युद्ध कला कलारीपयट्टू से प्रेरित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वायु, थल और समुद्री संपत्तियों के बीच समन्वय और युद्धक तैयारियों को मजबूत करना था। यह भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और सशस्त्र बल विशेष अभियान प्रभाग (एएफएसओडी) के साथ मिलकर किया गया संयुक्त अभियान है। अभ्यास के दौरान वायुसेना के एएन-32 परिवहन विमान से पैरा-ट्रूपर्स ने बेहद सटीकता के साथ पैरा-ड्रॉपिंग की, जो सेना के उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का प्रमाण है।
सुखोई के करतबों ने मोहा मन
इस सैन्य प्रदर्शन का सबसे आकर्षक हिस्सा सुखोई लड़ाकू विमानों का लो-फ्लाइंग युद्धाभ्यास रहा। द्वीपों के ऊपर से बेहद कम ऊंचाई पर गुजरते इन विमानों के साहसी करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उमड़े। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रदर्शन न केवल हमारी परिचालन क्षमताओं और पेशेवर दक्षता को दर्शाता है, बल्कि स्थानीय आबादी में गर्व और उत्साह का संचार भी करता है। रणनीतिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र में अंतर-एजेंसी समन्वय सुधारने की दिशा में यह अभ्यास एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

मणिपुर में 3 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने रविवार को बयान में कहा कि उसने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों से जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई अयांगपल्ली से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के बयान के अनुसार, उनके पास से एक पिस्तौल और 16 जिंदा कारतूसों से भरी दो मैगजीन बरामद की गई हैं।

ओडिशा के मयूरभंज में जादू-टोने के शक में आदिवासी महिला की हत्या
पुलिस ने रविवार को बताया कि ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक 62 वर्षीय आदिवासी महिला की कथित तौर पर एक ग्रामीण ने हत्या कर दी, जिसे उस पर जादू टोना करने का संदेह था। मृतका की पहचान बहलदा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुम्भिरदा गांव के निवासी जोबा टुडू के रूप में हुई है।

आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या हुई 21
आंध्र प्रदेश के वेटलापलेम में एक पटाखा कारखाने में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि काकीनाडा जिले में पटाखा इकाई विस्फोट में मरने वालों की संख्या में रात भर में एक की वृद्धि हुई और अब यह संख्या 21 हो गई है। शनिवार को समरलाकोटा मंडल के वेटलापलेम गांव में एक लाइसेंस प्राप्त पटाखा बनाने वाली इकाई में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हावेरी में कार ट्रक से टकराई, नवविवाहित जोड़े की मौत
कर्नाटक के हावेरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में नवविवाहित जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब उनकी कार एक खड़े हुए ट्रक से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, यह दुखद घटना हावेरी जिले के शिगगांव तालुका के काडाहाल्ली गांव के पास हुई। कार में सवार कार्तिक (34), जो पेशे से एक फूल विक्रेता थे, और उनकी पत्नी ऐश्वर्या (30) हावेरी शहर के निवासी थे। इस जोड़े की शादी को मात्र 15 दिन ही हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस का कहना है कि यह जोड़ा रविवार की सुबह मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था, तभी NH-48 पर एक खड़े हुए ट्रक से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल केआईएमएस अस्पताल, हुबली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मदुरै में पीएम मोदी की रैली के बाद झड़प, अन्नाद्रमुक और AMMK के कार्यकर्ताओं भिड़े
तमिलनाडु के मदुरै में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद अन्नाद्रमुक और एएमएमके कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। यह झड़प तब शुरू हुई जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी और एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन रैली के बाद होटल लौटे। सूत्रों के अनुसार, एएमएमके कार्यकर्ता की गाड़ी होटल के बाहर अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री केटी राजेंद्र बालाजी की गाड़ी और उनके एक समर्थक की गाड़ी के बीच खड़ी थी। गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। झड़प के दौरान एएमएमके के एक कार्यकर्ता के सिर में चोट आई। इसके दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीटीवी दिनाकरन की पार्टी एएमएमके भाजपा-अन्नाद्रमुक के गठबंधन एडीए में शामिल हो गई। लेकिन इस घटना से गठबंधन में दरार के संकेत मिल रहे हैं। दिनाकरन को अन्नाद्रमुक से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने एएमएमके पार्टी बनाई।