फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrest bjp leader praveen nettaru murder case accused pfi

NIA: खुफिया ऑपरेशन में पकड़ा गया भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू मर्डर केस का आरोपी, PFI के साथ मिलकर रची साजिश

Thu, 06 Aug 2026 12:27 PM IST
नितिन गौतम डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 06 Aug 2026 12:27 PM IST
सार

कर्नाटक में भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को केरल से पकड़ा है। 

विज्ञापन
NIA arrest bjp leader praveen nettaru murder case accused pfi
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कर्नाटक के भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की 2022 में हुई हत्या के मामले में एक और मुख्य फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 25 हो गई है। आरोपी की पहचान उमर फारूक एम.आर. के तौर पर हुई है। उसे विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक खास ऑपरेशन में केरल के कोच्चि से पकड़ा गया। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था
फरार आरोपी उमर फारूक के खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस'  और गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 4 लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। 
विज्ञापन

एनआईए ने पहले ही उमर फारूक के खिलाफ हत्या की साजिश के मामले में भारतीय दंड संहिता और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया था। जांच से पता चला कि वह सुलिया शहर में प्रतिबंधित संगठन 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएफआई) के दफ्तर में अन्य आरोपियों के साथ साजिश रचने के लिए हुई एक बैठक में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता की हत्या में अहम भूमिका होने का आरोप
जांच में यह भी सामने आया कि उमर फारूक हत्या से पहले बेल्लारे गांव में संभावित लक्ष्यों की पहचान करने और रेकी (निगरानी) करने के लिए एक सह-आरोपी को अपनी मोटरसाइकिल देने पर सहमत हुआ था। उस पर इस मामले में एक संरक्षित गवाह को खत्म करने की कोशिश में अन्य सह-आरोपियों के साथ शामिल होने का भी आरोप है। यह ताज़ा गिरफ़्तारी उस घटना के कुछ हफ़्ते बाद हुई है जब एनआईए ने इस साल जुलाई में आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर एक जॉइंट ऑपरेशन में दो और फरार आरोपियों अब्दुल नासिर पी. उर्फ नासिर और नौशाद को क्रमशः केरल के कोच्चि और तमिलनाडु के होसुर से गिरफ़्तार किया था।


कर्नाटक में नेट्टारू की हत्या पर हुआ था बवाल
26 जुलाई, 2022 को दक्षिण कन्नड़ ज़िले के स्थानीय बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या से काफी आक्रोश फैल गया था। इसके बाद एनआईए ने इस मामले की जाँच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए जांच से पता चला है कि यह हत्या प्रतिबंधित पीएफआई के सदस्यों द्वारा रची गई एक बड़ी आपराधिक साज़िश का हिस्सा थी। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फ़रार हैं। बाकी फ़रार आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ़्तार करने तथा जाँच को तार्किक अंजाम तक पहुँचाने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed