फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NTA Exam System Overhaul: 600 Experts Removed, New Team and Four-Tier Paper Checking Introduced

NTA में बड़ा बदलाव: 600 विशेषज्ञ हटे, नई टीम की होगी एंट्री; नए दफ्तर और चार स्तरीय जांच से बदलेगा सिस्टम?

Tue, 18 Aug 2026 09:02 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 18 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जानकारी दी है। 600 विशेषज्ञों को हटाकर नई टीम तैयार की जा रही है और जल्द 22-25 अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। साथ ही पेपर जांच के लिए चार स्तरीय व्यवस्था लागू की जा रही है। क्या इन बदलावों से परीक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
NTA Exam System Overhaul: 600 Experts Removed, New Team and Four-Tier Paper Checking Introduced
एनटीए - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक, एनटीए की परीक्षा टीम से 600 विशेषज्ञों को हटाया गया है और उनकी जगह नए विशेषज्ञों को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में भी बदलाव किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के अनुसार एनटीए में जल्द ही 22 से 25 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आगे और अधिकारियों को जोड़ने की योजना की भी समीक्षा की जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि एनटीए के कार्यालयों को नए परिसरों में शिफ्ट किया जाएगा। इन नए परिसरों में CISF की सुरक्षा व्यवस्था होगी। कार्यालयों को शिफ्ट करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन

परीक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव होंगे?

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षाओं को सुचारु तरीके से कराने के लिए सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि पेपर की जांच के लिए चार स्तरीय व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे पेपर जांच की प्रक्रिया में निगरानी और जांच को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रल्हाद जोशी ने पूरे सिस्टम के ऑडिट का दिया निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एजेंसी की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कल बैठक में चर्चा की थी। बैठक में एनटीए की ओर से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई। मंत्री को बताया गया कि हाल की समस्याओं के बाद 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। साथ ही पेशेवर नेतृत्व मजबूत करने के लिए 10 नए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, टेस्ट सिक्योरिटी से जुड़े महाप्रबंधक और रिसर्च एंड डेवलपमेंट व साइकोमेट्रिक्स से जुड़े महाप्रबंधक के पद शामिल हैं। प्रल्हाद जोशी ने अधिकारियों को परीक्षा से जुड़े तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही एनटीए की पूरी परीक्षा प्रक्रिया का विस्तृत ऑडिट कराने और इसकी रिपोर्ट मांगी थी। संबंधित खबर पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed