फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha bjp slams bjd chief naveen patnaik cjp leaders arrest

'भारत एक लोकतंत्र है, न कि भीड़तंत्र': बीजेडी प्रमुख ने किया सीजेपी का समर्थन तो भड़की भाजपा, क्या लगाए आरोप?

Wed, 21 Oct 2026 01:12 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, भुवनेश्वर, ओडिशा
पीटीआई, भुवनेश्वर, ओडिशा Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 21 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

ओडिशा में भाजपा ने बीजद प्रमुख नवीन पटनायक पर सीजेपी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पटनायक राजनीतिक फायदे के लिए देश में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
odisha bjp slams bjd chief naveen patnaik cjp leaders arrest
नवीन पटनायक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने पटनायक पर आरोप लगाया है कि वे राजनीतिक फायदे के लिए देश में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं। यह आरोप बीजद प्रमुख के दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दो नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग के बाद लगाया गया। मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में भाजपा ने आरोप लगाया कि पटनायक सत्ता परिवर्तन की कोशिशों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने सीजेपी के नेताओं (सौरव दास और आशुतोष रंका) की रिहाई की मांग की थी। ये दोनों 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर की ओर मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोलकाता पंडाल भगदड़ के बाद सख्ती: बंगाल सरकार की बड़ी तैयारी, दुर्गा विसर्जन की निगरानी के लिए 18 आईपीएस तैनात
विज्ञापन


नवीन पटनायक ने क्या कहा?
नवीन पटनायक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए (भले ही वह प्रतिबंधित क्षेत्र में हो) किसी को लंबे समय तक हिरासत में नहीं रखा जाना चाहिए। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा, 'पटनायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए देश में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।' पार्टी ने पटनायक पर ऐसी गतिविधियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया, जिसे उसने सत्ता परिवर्तन की कोशिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने क्या आरोप लगाया?
भाजपा ने कहा, 'आप (पटनायक) 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे और सत्ता से बाहर हुए अभी मुश्किल से 24 महीने ही हुए हैं और आप अभी से सत्ता परिवर्तन जैसी हरकतों पर उतर आए हैं? आप अराजकतावादियों और विदेशी फंडिंग से चलने वाली भारत-विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहे हैं, जो बांग्लादेश की तरह हिंसक सत्ता परिवर्तन चाहती हैं। यह कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि आपका इतिहास रहा है कि आपने राज्य में हजारों अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बसाया है। आपने न केवल उन्हें मतदाता बनने दिया, बल्कि अब आप एसआईआर (नागरिक पहचान पंजीकरण) प्रक्रिया का भी विरोध कर रहे हैं।' यह दावा करते हुए कि ओडिशा के लोग हमेशा से शांतिप्रिय रहे हैं और भारत की संप्रभुता का सम्मान करते हैं, पार्टी ने कहा, 'हमारे देश की संप्रभुता, किसी भी अस्थायी राजनीतिक प्रचार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। दुनिया के 'पांडुओं' के इशारों पर चलना बंद करें।'


कांग्रेस से क्यों हुई तुलना?
वहीं, भाजपा प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने भी पटनायक की आलोचना की और कहा कि बीजद अध्यक्ष को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह पब्लिसिटी पाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बिस्वाल ने कहा, 'भारत एक लोकतंत्र है, न कि 'मॉबोक्रेसी' (भीड़तंत्र)। सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने 21 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मजिस्ट्रेट ने शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका का हवाला दिया है।'

ये भी पढ़ें: 'ड्रग्स की समस्या को करेंगे खत्म': गृह मंत्री अमित शाह ने लिया नशा-मुक्त भारत का संकल्प, तारीख भी बता दी

उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि नवीन बाबू, राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले तरीके को अपनाकर न्यायिक प्रणाली पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। एक पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसे बर्ताव की उम्मीद नहीं की जाती। हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते जब तक कि भारत में भी फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम और इटली जैसी 'मॉबोक्रेसी' और सड़कों पर अशांति न देखने को मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed