फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Administration wakes up after deaths: Strict surveillance place Durga idol immersion CM reviews preparations.

19 मौतों के बाद जागा प्रशासन: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रहेगी कड़ी निगरानी, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 21 Oct 2026 12:23 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 21 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाबूघाट पर विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। कोलकाता समेत चार पुलिस कमिश्नरेट में निगरानी के लिए 18 आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Administration wakes up after deaths: Strict surveillance place Durga idol immersion CM reviews preparations.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कोलकाता के बाबूघाट में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। शहर के एक पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की जान जाने के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ और कौन था? 
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद और कोलकाता नगर आयुक्त स्मिता पांडे के साथ, अधिकारी ने बाबूघाट पर तैयारियों का जायजा लिया और विजयादशमी के दिन विसर्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा, 'अधिक सावधानियां बरती गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सुरक्षा इंतजामों में एनडीआरएफ को भी शामिल किया गया है। विसर्जन पूरा होने के बाद साफ-सफाई का काम किया जाएगा।' इस बीच उन्होंने कहा कि केवल सनातन धर्म का पालन करने वालों को ही मूर्तियों को छूना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्तमी की शाम चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता और उसके पड़ोसी तीन पुलिस आयुक्तालयों (पुलिस कमिश्नरेट) में प्रतिमा विसर्जन की निगरानी के लिए कुल 18 आईपीसी अधिकारियों को तैनात किया गया है।

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
इन 18 अधिकारियों में से 12 को कोलकाता में तैनात किया गया है, जबकि 6 अधिकारी हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर में इस प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। उन्होंने बताया कि ये अधिकारी बुधवार से 24 अक्तूबर तक तैनात रहेंगे और हर अधिकारी के लिए अलग-अलग ड्यूटी शेड्यूल तैयार किया गया है।

कोलकाता में, गौरव शर्मा, सोमा दास मित्रा, राशिद मुनीर खान, आकाश मघारिया, सुरेश कुमार चदिवे और धृतिमान सरकार 21 और 23 अक्तूबर को विसर्जन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रवीण कुमार त्रिपाठी, इमरान वहाब, शिश राम झाझरिया, सौम्या रॉय, पारिजात विश्वास और सिद्धार्थ धपोला 22 और 24 अक्तूबर को शहर में ड्यूटी पर रहेंगे।


हावड़ा में, इंद्र चक्रवर्ती 21 और 23 अक्तूबर को विसर्जन की देखरेख करेंगे, जबकि अवुरू रवींद्रनाथ 22 और 24 अक्तूबर को इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। अधिकारी ने आगे बताया कि बैरकपुर में पलाश चंद्र ढाली और द्युतिमान भट्टाचार्य को तैनात किया गया है, जबकि चंदननगर में अभिजीत बनर्जी और संदीप मंडल विसर्जन प्रक्रिया की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed