सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha ganjam mahabharata play violence theatre groups clash police injured crude bombs thakurani yatra broil

Odisha: सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल; 10 गिरफ्तार

पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 28 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा के गंजम में महाभारत नाटक के दौरान दो थिएटर समूहों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव और बमबाजी की गई, जिसमें 12 लोग घायल हुए। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

odisha ganjam mahabharata play violence theatre groups clash police injured crude bombs thakurani yatra broil
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले में 'महाभारत' नाटक के मंचन के दौरान दो थिएटर समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार देर रात गोलंथरा थाना क्षेत्र के मार्कंडी गांव में हुई। रामपल्ली और गोविंदपुर गांवों के दो थिएटर समूहों के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।


क्या है मामला?
ग्रामीणों ने ठाकुरानी यात्रा के आखिरी दिन नाटक करने के लिए इन दोनों समूहों को बुलाया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, थिएटर कमेटियों के सदस्यों के बीच शुरू हुई बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान त्योहार की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जब स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि दोनों समूहों ने पुलिस को भी निशाना बनाया और उन पर पत्थरों व देसी बमों से हमला किया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से देसी बमों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम सिद्धारमैया इस्तीफे के बाद बोले: कांग्रेस आलाकमान के कहने पर पद छोड़ा, राज्यपाल के सचिव को दिया त्यागपत्र
विज्ञापन


पुलिस ने दस को किया लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अब तक दोनों समूहों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से देसी बमों के अवशेष, पत्थर, ईंटें, बांस और हमले में इस्तेमाल अन्य सामान जब्त किया गया है। बरहामपुर के एसपी सरवण विवेक एम ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed