सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   odisha keonjhar man carries sisters skeleton to bank for money withdrawal odisha news

बैंक में बहन का शव लाने पर विवाद: मंत्री बोले- आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी; BJD-कांग्रेस ने सरकार को घेरा

एजेंसी, केंदुझार Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

20,000 रुपये की खातिर एक भाई को अपनी बहन की कब्र खोदकर उसका कंकाल बैंक ले जाना पड़ा। बैंकिंग सिस्टम की इस पत्थरदिली ने न केवल एक गरीब को मानसिक रूप से तोड़ा, बल्कि मृत आत्मा की शांति में भी खलल डाला। अब ओडिशा सरकार ने कार्रवाई की बात कही है। 
 

odisha keonjhar man carries sisters skeleton to bank for money withdrawal odisha news
बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा के केंदुझार में एक बेबस भाई द्वारा बहन का कंकाल बैंक ले जाने पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। जांच में सामने आया है कि मृतक खाताधारक कालरा मुंडा के खाते में दर्ज नॉमिनी की भी मौत हो चुकी थी। इस तकनीकी पेच को सुलझाने के बजाय बैंक कर्मियों ने भाई को परेशान किया। अब इस मामले पर मंत्री सुरेश पुजारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार बैंक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, बीजेडी और कांग्रेस ने इसे आदिवासियों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए घेराबंदी शुरू कर दी है।
Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
मामला दियानली गांव का है। जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा की मृत्यु 26 जनवरी को हुई थी। बहन के बैंक खाते में करीब 20,000 रुपये थे। गरीब और अशिक्षित जीतू को पैसों की सख्त जरूरत थी, जिसके लिए वह ओडिशा ग्रामीण बैंक की मालीपोसी शाखा के चक्कर लगा रहा था। जीतू का आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी। जब उसने बहन की मौत की बात कही, तो बैंक कर्मियों ने कथित तौर पर कहा कि जब तक खाताधारक खुद नहीं आएगा, पैसे नहीं मिलेंगे। जीतू कानूनी प्रक्रियाओं से अनजान था और बैंक ने उसे सही रास्ता नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैंक ने मांगा सबूत तो कब्र खोद लाया भाई: कंधे पर ढोने को मजबूर हुआ बहन का कंकाल, क्या है पूरा मामला?

कंकाल कंधे पर लेकर पहुंचा बैंक
सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर जीतू ने सोमवार को अपनी बहन की कब्र खोदी। उसने कंकाल को बोरे में भरा और उसे कंधे पर लादकर सीधे बैंक पहुंच गया। बैंक के भीतर कंकाल देखते ही हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। बाद में उसे फिर से दफनाया गया। पुलिस के अनुसार, जीतू ही एकमात्र कानूनी वारिस था, लेकिन बैंक अधिकारियों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के बजाय उसे दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया। बड़ा सवाल यह है कि क्या बैंकिंग नियमों की पेचीदगी इतनी बड़ी हो गई है कि एक गरीब को अपनी बहन के अवशेषों की नुमाइश करने पर मजबूर होना पड़े? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed