{"_id":"6a54d5f98f8e9c9aab04015c","slug":"odisha-on-alert-after-covid-deaths-reported-in-neighbouring-andhra-pradesh-health-guidelines-issued-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में मौत के बाद ओडिशा में अलर्ट: अस्पतालों के लिए जारी हुए नए नियम, क्या फिर लौटने लगा कोरोना?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में मौत के बाद ओडिशा में अलर्ट: अस्पतालों के लिए जारी हुए नए नियम, क्या फिर लौटने लगा कोरोना?
Mon, 13 Jul 2026 05:41 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:41 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश में कोरोना के नए मामले और मौतें सामने आई हैं। इसके बाद पड़ोसी राज्य ओडिशा अलर्ट पर आ गया है। ओडिशा में फिलहाल कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। इसके बावजूद सरकार ने सांस और फ्लू के मरीजों की जांच बढ़ा दी है ताकि खतरे को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद ओडिशा सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है। खतरे को देखते हुए ओडिशा ने पूरे राज्य में कोरोना की जांच तेज कर दी है। हालांकि, राहत की बात है कि ओडिशा में अभी तक कोई नया मरीज नहीं मिला है। सरकार पूरी सावधानी बरत रही है।
क्यों अचानक बढ़ी ओडिशा सरकार की चिंता?
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोरोना से एक मौत हुई है। वहां 9 जुलाई को एक 46 साल के व्यक्ति की जान चली गई। उसे सांस लेने में तकलीफ थी और तेज खांसी आ रही थी। दोनों राज्यों के बीच लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसी वजह से ओडिशा सरकार की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य निदेशक रवींद्रनाथ मिश्रा ने कहा है कि अभी डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।
क्या हैं अस्पतालों के लिए जारी हुए नए नियम?
आंध्र प्रदेश में अस्पतालों को तैयार कर दिया गया है। वहां आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसे देखकर ओडिशा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पतालों में मरीजों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
बढ़ी सतर्कता: आंध्र प्रदेश में मौत के बाद ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी है।
गंभीर मरीजों की जांच: सांस की गंभीर बीमारी वाले सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया गया है।
फ्लू के मरीजों पर नजर: सर्दी-खांसी और फ्लू के कम से कम 5 प्रतिशत मरीजों की रोज जांच होगी।
नए वेरिएंट की खोज: पॉजिटिव सैंपल को नए वेरिएंट की पहचान के लिए आईसीएमआर लैब भेजा जाएगा।
अभी राहत: राहत की बात यह है कि ओडिशा में फिलहाल कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। डॉक्टरों ने कहा है कि लोग साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत अस्पताल जाएं।
यह भी पढ़ें: TMC की शहीद दिवस रैली पर सस्पेंस: पुलिस ने ममता को नहीं दी अनुमति, अब हाईकोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
तिरुपति जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हाई अलर्ट
आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब तिरुमला तिरुपति बालाजी के भक्तों के लिए भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो चुकी है और आठ नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। भक्तों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है। इसके साथ ही सख्त निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी भक्त को बुखार, खांसी या सर्दी के लक्षण हैं, तो वे तिरुमला की यात्रा करने से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
क्या फिर लौटने लगा है कोरोना?
आंध्र प्रदेश में नए केस और मौतों के बाद यह सवाल हर किसी को डरा रहा है कि क्या कोरोना फिर लौट रहा है? लोग साल 2020 और 2021 के उन खौफनाक दिनों को नहीं भूले हैं, जब इस वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया था। विशेषकर 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर (डेल्टा वेरिएंट) के दौरान भारत में भयानक तबाही मची थी।
उस वक्त अस्पतालों में बेड कम पड़ गए थे, ऑक्सीजन के लिए मारामारी थी और श्मशानों में लंबी कतारें लग गई थीं। देश ने लॉकडाउन की मार झेली, लाखों लोगों ने अपनों को खोया और करोड़ों लोगों का कामकाज ठप हो गया था। यही वजह है कि आज जब भी कोरोना की वापसी या मौतों की कोई खबर आती है, तो पुरानी तबाही को याद कर लोगों के जहन में डर बैठ जाता है।