पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One Fisherman Rescued Six Still Missing Off Vizag CM Naidu Orders Wider Search Navy Coast Guard Continue Hunt

Visakhapatnam: एक मछुआरा बचा, छह अब भी लापता; नौसेना और कोस्ट गार्ड का सर्च ऑपरेशन जारी, CM नायडू क्या बोले?

Tue, 07 Jul 2026 12:57 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल आईएएनएस, विशाखापत्तनम
आईएएनएस, विशाखापत्तनम Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 07 Jul 2026 12:57 PM IST
सार

विशाखापत्तनम के समुद्र में सात मछुआरों की नाव हादसे का शिकार हो गई। भारतीय नौसेना ने एक मछुआरे को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन छह अन्य अब भी लापता हैं। नौसेना और कोस्ट गार्ड लगातार तीसरे दिन खोज अभियान चला रहे हैं। आखिर समुद्र में यह हादसा कैसे हुआ? खराब मौसम के बीच बचाव अभियान कितना मुश्किल है और सरकार क्या कदम उठा रही है? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
One Fisherman Rescued Six Still Missing Off Vizag CM Naidu Orders Wider Search Navy Coast Guard Continue Hunt
बचाव अभियान पर सीएम नायडू ने क्या निर्देश दिए? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट के पास समुद्र में बड़ा बचाव अभियान जारी है। भारतीय नौसेना ने समुद्र में फंसे एक मछुआरे को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बचाकर तट तक पहुंचा दिया है, लेकिन उसके साथ गए छह अन्य मछुआरे अब भी लापता हैं। भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) लगातार तीसरे दिन उनकी तलाश में जुटे हैं। खराब मौसम, तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बावजूद समुद्र में बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दिखाता है कि संकट की घड़ी में भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड मानव जीवन बचाने के लिए किस तरह लगातार काम करते हैं।

विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिले के सात मछुआरे 1 जुलाई को मछली पकड़ने के लिए विशाखापत्तनम फिशिंग हार्बर से समुद्र में निकले थे। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से समुद्र का मौसम अचानक खराब हो गया। परिवारों ने उन्हें मोबाइल फोन पर वापस लौटने के लिए कहा था। मछुआरों ने 4 जुलाई की दोपहर तक लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क टूट गया और मोबाइल फोन भी बंद हो गए। इसके बाद परिजनों ने कोस्ट गार्ड और मरीन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन

क्या अब भी छह मछुआरों की तलाश जारी है?

भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड लगातार तीसरे दिन भी छह लापता मछुआरों की तलाश कर रहे हैं। कोस्ट गार्ड के दो जहाज और दो हेलीकॉप्टर समुद्र में खोज अभियान चला रहे हैं। बचाए गए मछुआरे से मिली जानकारी के आधार पर गंगावरम के आसपास के समुद्री क्षेत्र में तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि तेज हवाएं और समुद्र की ऊंची लहरें अभियान में बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इसके बावजूद राहत दल लगातार समुद्र में खोज कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को खोज का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मछुआरे को कैसे बचाया गया?

लापता नाव के मालिक कारी चिन्ना को 6 जुलाई को पनामा के झंडे वाले व्यापारी जहाज एमवी यूनिवर्स वेल्दी ने समुद्र से बचाया था। इसके बाद नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर भारतीय नौसेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें जहाज से एयरलिफ्ट किया। हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू होइस्ट प्रणाली की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला और आईएनएस डेगा पहुंचाया। वहां से उन्हें केआईएमएस आइकॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

मछुआरे ने हादसे को लेकर क्या बताया?

  • 5 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में पलट गई।
  • नाव पलटने के बाद कारी चिन्ना लगातार तैरते रहे और अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे।
  • उन्होंने करीब 18 घंटे तक समुद्र में संघर्ष किया।
  • रविवार सुबह करीब 9 बजे पनामा के झंडे वाले व्यापारी जहाज एमवी यूनिवर्स वेल्दी के चालक दल ने उन्हें समुद्र से सुरक्षित बचाया।
  • भारतीय नौसेना ने बाद में हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर उन्हें आईएनएस डेगा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed