{"_id":"5d8065928ebc3e01525592d2","slug":"one-tapas-experimental-unmanned-aerial-vehicle-crashed-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी दुर्घटनाग्रस्त, ट्रायल के दौरान हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी दुर्घटनाग्रस्त, ट्रायल के दौरान हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में विमान हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) मंगलवार सुबह कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे यूएवी दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी था। आज इसका ट्रायल किया जा रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इसके क्रैश होने के बाद पास स्थित गांव में लोगों को तेज आवाज सुनाई दी थी। जिसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग इसके आसपास आकर खड़े हो गए।
घटना की पुष्टि करते हुए चित्रदुर्गा के एसपी अरुण के ने बताया, यूएवी आज सुबह सुपारी के खेत में क्रैश हुआ है, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त यूएवी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, जब घटना हुई उस वक्त इसकी टेस्टिंग की जा रही थी। इस मामले पर डीआरडीओ के अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

कमेंट
कमेंट X