फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pappu Yadav Stages Symbolic Protest in Parliament, Questions Police Action on Student Demonstrators

Parliament: पट्टी बांधकर संसद क्यों पहुंचे पप्पू यादव? छात्र आंदोलन-पुलिस कार्रवाई पर मोदी सरकार से पूछे सवाल

Tue, 28 Jul 2026 12:01 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 28 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

Pappu Yadav Parliament Protest: संसद के मानसून सत्र में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराने पहुंचे। सिर पर 'जस्टिस' लिखी पट्टी बांधकर उन्होंने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और न्याय की मांग दोहराई।

विज्ञापन
Pappu Yadav Stages Symbolic Protest in Parliament, Questions Police Action on Student Demonstrators
पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद - फोटो : PTI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सिर पर 'जस्टिस' लिखी पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ बल प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


पप्पू यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए
पप्पू यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और ऐसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनका पहले अन्य जगहों पर उपयोग होता था। उन्होंने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

 

अपने बयान में पप्पू यादव ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में सम्मान का प्रतीक मानी जाने वाली पगड़ी एक भ्रष्ट व्यक्ति को पहनाई गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी चोर को इतनी सम्मानित पगड़ी से सम्मानित किया जाना चाहिए।

क्या छात्रों पर बल प्रयोग का आरोप दोहराया?

पप्पू यादव ने अपने बयान में दोहराया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लगातार लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ हो रही कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना चाहिए और इस पूरे मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed