फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Monsoon Session FM Sitharaman No plans to modify Unified Pension Scheme know tax and gratuity part

सरकार का एलान: यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बदलाव की योजना नहीं, वित्त मंत्री टैक्स छूट, ग्रेच्युटी पर क्या बोलीं?

Tue, 04 Aug 2026 09:02 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 04 Aug 2026 09:02 AM IST
सार

सरकार ने संसद में कहा है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बदलाव की योजना नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स छूट, ग्रेच्युटी पर भी जवाब दिया। यूपीएस के तहत कर्मचारियों को एनपीएस समेत अन्य पेंशन लाभ मिलते रहेंगे।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session FM Sitharaman No plans to modify Unified Pension Scheme know tax and gratuity part
निर्मला सीतारमण (फाइल) - फोटो : संसद टीवी वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में किसी तरह के बदलाव या इसे बंद किए जाने की आशंका से परेशान केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि  यूपीएस में बदलाव करने या इसे बदलने का फिलहाल सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई, 2026 तक 1,18,195 कर्मचारी यूपीएस का विकल्प चुन चुके हैं। इनमें नए कर्मचारी, मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


यूपीएस को 1 अप्रैल, 2025 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक विकल्प के रूप में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद निश्चित, महंगाई से जुड़ी और पर्याप्त पेंशन उपलब्ध कराना है। यह योजना उन कर्मचारियों और 31 मार्च, 2025 तक एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के लिए भी  है, जिन्होंने कम से कम 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी की है। पात्र मृत कर्मचारियों के जीवनसाथी भी इसका लाभ ले सकते हैं। यूपीएस चुनने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी के साथ ही एनपीएस की तरह ही कर छूट लाभ भी दिए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि योजना लागू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, इसलिए सरकार ने इसकी समीक्षा फिलहाल नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed