{"_id":"687d3da617273cd0eb054d78","slug":"patna-paras-hospital-firing-case-hindi-updates-west-bengal-bihar-anandpur-police-alipore-court-transit-remand-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paras Hospital Firing: बंगाल के आनंदपुर थाने ने पटना पुलिस को सौंपे 4 आरोपी, कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांट पर भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Paras Hospital Firing: बंगाल के आनंदपुर थाने ने पटना पुलिस को सौंपे 4 आरोपी, कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांट पर भेजा
Mon, 21 Jul 2025 12:34 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आनंदपुर / पटना।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, आनंदपुर / पटना।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:34 AM IST
सार
Paras Hospital Firing: बिहार के अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की पांच दिन पहले हत्या कर दी गई। इस मामले में पांच संदिग्ध आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। अब बंगाल के आनंदपुर थाने की पुलिस ने बिहार पुलिस को चारों आरोपी सौंप दिए हैं। इससे पहले अलीपुर की कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांट पर पटना भेजने की अनुमति दी। जानिए इस मामले से जुड़े अपडेट्स
विज्ञापन
पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग मामले के चार आरोपी बंगाल से बिहार लाए जा रहे
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चंदन मिश्रा हत्याकांड के संदिग्ध आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। बंगाल के आनंदपुर थाने की पुलिस ने पटना लाए जाने वाले चार आरोपियों को रविवार देर रात बिहार पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले अलीपुर की स्थानीय कोर्ट ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांट पर पटना भेज दिया।
विज्ञापन
अलीपुर कोर्ट ने आरोपियों को बिहार पुलिस को सौंपने का आदेश दिया
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसके बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अलीपुर कोर्ट ने आरोपियों को बिहार पुलिस को सौंपने और ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
17 जुलाई को पटना के अस्पताल में हत्या हुई, बंगाल से गिरफ्तार हुए आरोपी
बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर्स दिखे थे। इन्हें तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Patna Hospital Murder Case: पटना के अस्पताल में हत्या मामले में कार्रवाई, बंगाल के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार
पांच लोगों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया
हत्या के इस मामले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया।