फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pawan khera faces vhp flak for calling rss terrorists what else can be expected from them

आरएसएस: संघ को आतंकवादी कहकर फंसे पवन खेड़ा, विहिप ने साधा निशाना- इनसे और उम्मीद भी क्या कर सकते हैं?

Thu, 15 Oct 2026 12:12 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Oct 2026 12:12 AM IST
सार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा संघ को आतंकवादी कहे जाने पर विवाद हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कांग्रेस नेता की तीखी आलोचना की है और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
pawan khera faces vhp flak for calling rss terrorists what else can be expected from them
पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 'आतंकवादी' बताने वाली टिप्पणी की आलोचना की। विहिप ने कहा कि कांग्रेस अब 'अराजक तत्वों के गिरोह' में तब्दील हो गई है और उस पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया। खेड़ा की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जब कोई पार्टी 'मानसिक दिवालियेपन' का शिकार हो जाती है, तो उसके नेताओं से भाषा की मर्यादा बनाए रखने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


क्या कहा विहिप ने?
बंसल ने 'एक्स' पर लिखा, 'इसमें आपकी गलती नहीं है, पवन खेड़ा जी। जब कोई पूरी पार्टी अराजक तत्वों के गिरोह में तब्दील हो जाती है और मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो जाती है, तो उसके मीडिया और प्रचार प्रमुख से भाषा की मर्यादा बनाए रखने और तथ्यों की समझ बरकरार रखने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?' उन्होंने आगे कहा, 'वैसे भी, जिस पार्टी ने अपनी पूरी जिंदगी आतंकवादियों को पालने-पोसने में बिताई हो, उसे हर जगह यही सब दिखाई देगा।'
विज्ञापन


क्यों हुआ ये विवाद?
खेड़ा ने यह टिप्पणी 'एक्स' पर एक कानूनी समाचार पोर्टल की पोस्ट के जवाब में की थी। उस पोस्ट में तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन की अनुमति देने से इनकार किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मद्रास उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई का जिक्र था। पोस्ट के मुताबिक, अदालत ने ऐसे पथ संचलनों की अनुमति बार-बार न दिए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर खेड़ा ने आरएसएस की ओर स्पष्ट संकेत करते हुए लिखा, 'क्योंकि वे आतंकवादी हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed