Payal Ghosh: अठावले की पार्टी में शामिल हुईं पायल घोष, अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Payal Ghosh: फिल्म अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं। उन्होंने फिल्म निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाया था। शामिल होने के बाद ही उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इस मौके पर अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।
Maharashtra: Actor Payal Ghosh joins Union Minister Ramdas Athawale-led Republican Party of India (A), in Mumbai.
— ANI (@ANI) October 26, 2020
She has been named as the vice president of women's wing of RPI (A). pic.twitter.com/slRLOKtJWV
अनुराग कश्यप पर लगाया था मी टू का आरोप
पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
यह भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा से माफी मांगने के बाद पायल घोष ने जारी किया नया वीडियो, बातें वही पर इस बार किसी अभिनेत्री का नाम नहीं
अठावले ने किया था सपोर्ट
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का मी टू मामले में समर्थन किया था। उन्होंने अभिनेत्री से मुलाकात भी की थी। केवल इतना ही नहीं उन्होंने घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। जहां पायल ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।