सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People from all castes are coming together at Hindu conferences, sharing meals and enjoying music together

Hindu Sammelan: हिंदू सम्मेलनों में जुट रहे सभी जातियों के लोग, साथ-साथ भोजन और संगीत

डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
People from all castes are coming together at Hindu conferences, sharing meals and enjoying music together
आरएसएस का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने जन्मशताब्दी वर्ष में पूरे देश में हिंदू सम्मेलन कराकर हिंदू समुदाय को एकजुट करने का कार्यक्रम बनाया है। योजना के अनुसार 25 जनवरी से देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा बस्तियों में होने वाले ये कार्यक्रम 15 फरवरी तक चलेंगे। इन कार्यक्रमों में जिस तरह हर जातियों के लोग शामिल हो रहे हैं, उससे यह कार्यक्रम सफल होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली में विहिप के नेतृत्व में रविवार को अनेक हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।   

Trending Videos


साथ-साथ भोजन, साथ में चर्चा
हिंदू समाज को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही रहा था कि विभिन्न जातियों के लोग साथ-साथ भोजन नहीं करते। उनमें वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं होते जो उनके अलग-अलग रहने का कारण बनता है। इन कार्यक्रमों में सभी वर्गों के लोग एक साथ भोजन कर रहे हैं। हिंदू सम्मेलन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विभिन्न जातियों को साथ लाने की पहली सीढ़ी है। जब लोग साथ-साथ उठने-बैठने लगेंगे तो यह एकता विस्तृत रूप ले सकती है। लेकिन शुरुआत के तौर पर यह कदम बेहतर परिणाम देता हुआ दिखाई दे रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


'संघ में जातियों पर चर्चा नहीं होती'
आरएसएस के एक स्वयंसेवक राम किशोर ने अमर उजाला से कहा कि संघ की कार्य प्रणाली में जातियों की चर्चा नहीं होती। न कोई पदाधिकारी अपनी जाति की चर्चा करता है, न कोई स्वयंसेवक दूसरे स्वयंसेवक से न तो उसकी जाति पूछता है। संघ की यही कार्यपद्धति वे समाज के लोगों में पहुंचाना चाहते हैं। उनकी कोशिश है कि लोग अपनी जातिगत पहचान पीछे छोड़कर स्वयं को केवल हिंदू के तौर पर पहचानें और अपनी यही पहचान बताएं। 

मंच से समस्याओं की भी चर्चा 
हिंदू सम्मेलन के मंच से उन समस्याओं पर भी चर्चा हो रही है जो आज देखने को मिल रही है। मंच से उन समस्याओं पर भी चर्चा की जा रही है जिसे भविष्य में समाज को देखना पड़ सकता है। इसमें राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के मुद्दे शामिल हैं। बच्चों को इससे जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम कर उन्हें इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। 

किसी राजनीतिक दल को अवसर नहीं
पूर्वी दिल्ली के एक हिंदू सम्मेलन के आयोजकों में एक अरविंद कुमार ने कहा कि यह मंच पूरी तरह गैर राजनीतिक है। हम इसे किसी भी दल से जोड़ने नहीं दे रहे हैं। यहां हर राजनीतिक दल से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं और एक हिंदू होने के कारण सबका सम्मान हो रहा है। लेकिन किसी राजनीतिक विवाद से बचने के लिए मंच से किसी राजनेता को कोई संबोधन नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी सफलता है कि हमारे कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों, वर्गों और जातियों के लोग पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed