सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kurseong BJP MLA Bishnuprasad Sharma declares I will not contest West Bengal Elections on party ticket

Bengal: 'पार्टी टिकट पर नहीं लड़ूंगा चुनाव', बंगाल चुनाव से पहले कुर्सियांग भाजपा विधायक बिष्णुप्रसाद का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग से भाजपा विधायक बिष्णुप्रसाद शर्मा ने पार्टी से दूरी बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर न लड़ने का फैसला किया है। उनका कहना है कि पहाड़ी इलाकों से जुड़े जिन मुद्दों और वादों को लेकर जनता से भरोसा मांगा गया था, उन पर न तो केंद्र और न ही पार्टी नेतृत्व ने गंभीर पहल की।

Kurseong BJP MLA Bishnuprasad Sharma declares I will not contest West Bengal Elections on party ticket
कुर्सियांग विधायक बिष्णुप्रसाद शर्मा - फोटो : X/@MLA_Kurseong
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुर्सियांग विधायक बिष्णुप्रसाद शर्मा ने रविवार को कहा कि वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस फैसले के पीछे पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के प्रति गहरी नाराजगी को कारण बताया।

Trending Videos


मीडिया से बातचीत में शर्मा ने आरोप लगाया कि पहाड़ी क्षेत्र के लिए भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया, जिससे आम लोगों में निराशा फैली है। उन्होंने कहा कि गोरखालैंड राज्य की मांग से जुड़े स्थायी राजनीतिक समाधान (पीपीएस) को लेकर पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए अपने वादे से पीछे हटने का रुख अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hindu Sammelan: हिंदू सम्मेलनों में जुट रहे सभी जातियों के लोग, साथ-साथ भोजन और संगीत

पहाड़ी क्षेत्रों के अलग राज्य बनाने की मांग का मुद्दा भूली भाजपा :विधायक
विधायक शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र के हितों या अलग राज्य की मांग से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की, तो पार्टी के एक वर्ग ने उन्हें दरकिनार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राजनीति में बने रहेंगे, लेकिन अब भाजपा से कोई संबंध नहीं रखेंगे। खुद को 'फ्री बर्ड' बताते हुए शर्मा ने संकेत दिया कि वह किसी क्षेत्रीय या समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल के साथ जुड़ने की संभावना से इनकार नहीं करते।

ये भी पढ़ें: मणिपुर में दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प: उखरुल में पत्थरबाजी और फायरिंग, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

तृणमूल कांग्रेस ने आंतरिक कलह का लगाया आरोप
इस घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर टीएमसी ने कहा कि कुर्सियांग विधायक ने भाजपा की राजनीति से तंग आकर पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने भाजपा पर वादों को पूरा करने में विफल रहने और आंतरिक कलह का आरोप लगाया।

टीएमसी ने दावा किया कि चुनाव से पहले भाजपा भीतर से बिखर रही है और जब उसके अपने विधायक ही पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से असंतुष्ट हों, तो जनता का भरोसा पाना उसके लिए मुश्किल होगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed