'ऐसे सशक्त और स्वस्थ बनेगा भारत': एक पेड़ मां के नाम से पानी बचाने तक, PM ने देशवासियों को गिनाए नौ संकल्प
सशक्त भारत के लक्ष्य के साथ पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या से देशवासियों को नौ संकल्पों का संदेश दिया। एक पेड़ मां के नाम, जल संरक्षण, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल और घरेलू पर्यटन जैसे कदमों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर इन संकल्पों को ईमानदारी से लागू किया गया, तो विकसित भारत का सपना तेजी से साकार हो सकता है।
सशक्त भारत के लक्ष्य के साथ पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या से देशवासियों को नौ संकल्पों का संदेश दिया। एक पेड़ मां के नाम, जल संरक्षण, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल और घरेलू पर्यटन जैसे कदमों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर इन संकल्पों को ईमानदारी से लागू किया गया, तो विकसित भारत का सपना तेजी से साकार हो सकता है।
विस्तार
देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के सामने नौ मजबूत संकल्प रखे हैं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम से लेकर पानी बचाने, फिटनेस अपनाने और स्वदेशी को बढ़ावा देने तक एक-एक कर इन नौ संकल्पों को देशवासियों से अपनाने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि अगर लोग इन संकल्पों को ईमानदारी से अपनाएं, तो विकसित कर्नाटक और विकसित भारत का सपना जल्दी पूरा हो सकता है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जिन बातों पर जोर दिया, उनमें पानी बचाना, बेहतर जल प्रबंधन, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाना, साफ-सफाई रखना, वोकल फॉर लोकल अपनाना और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने जैसी बातें शामिल है। बता दें कि ये बात उन्होंने बुधवार को कर्नाटक के मांड्या में एक संबोधन के दौरान कही।
ये भी पढ़ें:- कर्नाटक दौरे पर पीएम मोदी: भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की ये बड़ी अपील
पीएम मोदी ने बताए नौ संकल्प, आप भी जानिए
अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से नौ महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज और देश को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को मिलकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने जो नौ सुझाव दिए, वे इस प्रकार हैं-
-
पानी बचाने और उसका सही उपयोग करने का संकल्प लें।
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाएं और धरती माता की रक्षा करें।
-
धार्मिक स्थानों, गांवों और शहरों में साफ-सफाई बनाए रखें।
-
वोकल फॉर लोकल अपनाकर देश के उत्पादों को बढ़ावा दें।
-
अपने देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करें और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दें।
-
प्राकृतिक खेती को अपनाएं और बढ़ावा दें।
-
अपने आहार में मोटे अनाज शामिल करें और तेल के सेवन में लगभग 10% कमी करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रहे।
-
योग और खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
-
जरूरतमंद लोगों की मदद करें, जिससे समाज और मजबूत बने।
प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि ये सभी संकल्प देश को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त बनाने में मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक, तीन हफ्ते में देना होगा जवाब
पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया
बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मांड्या जिले में स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी को सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान उन्हें श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। यह मंदिर श्री श्री श्री बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में बनाया गया है, जो श्री अदिचुंचनगिरि मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे। मंदिर पारंपरिक द्रविड़ शैली में बना है और इसे उनकी जीवन यात्रा और समाज सेवा को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X