Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi gta 5 gta 6 post india progress jairam ramesh reaction

'युवाओं तक पहुंचने की बेताब कोशिश में पीएम': प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर जयराम रमेश का तंज, कह दी ये बात?

Thu, 19 Nov 2026 12:07 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 19 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GTA 5 और GTA 6 के बीच के 13 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को दर्शाती पोस्ट साझा की, जिस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गेम की अपराध-आधारित कहानी का हवाला देते हुए तंज कसा है।

विज्ञापन
pm modi gta 5 gta 6 post india progress jairam ramesh reaction
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने एक्स हैंडल पर लोकप्रिय वीडियो गेम GTA का इस्तेमाल भारत की तरक्की को दिखाने के लिए किया है। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने  लिखा, 'युवाओं तक पहुंचने की बेताब कोशिश में पीएम ने सोशल मीडिया पर GTA 5 और GTA 6 गेम की तस्वीरों का सहारा लिया है। याद रहे कि इस वीडियो गेम में दो अपराधियों की कहानी दिखाई गई है। यह कितना उपयुक्त है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें GTA 5 और GTA 6 के बीच के 13 वर्षों में देश में हुए बदलावों को दिखाया गया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'भारत अब एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है।' प्रधानमंत्री की इस पोस्ट में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर गरीबी में कमी, सोलर पावर, इंटरनेट और अंतरिक्ष क्षेत्र तक की उपलब्धियों का जिक्र है। पोस्ट में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा गया है।
विज्ञापन


GTA में दिखाई भारत की तरक्की
प्रधानमंत्री की पोस्ट में GTA 5 और GTA 6 की रिलीज के बीच भारत में आए बदलावों को अलग-अलग तस्वीरों के जरिए दिखाया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि पहले दुनिया की 'फ्रेजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में भारत शामिल था, लेकिन अब वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अगस्त 2013 में मॉर्गन स्टेनली के एक विश्लेषक ने 'फ्रेजाइल फाइव' शब्द का इस्तेमाल किया था। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, इंडोनेशिया और तुर्किये शामिल थे। इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं को विदेशी पूंजी पर अधिक निर्भर और वैश्विक आर्थिक बदलावों के प्रति संवेदनशील माना गया था। भारत अब इस समूह में नहीं है।

(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed