{"_id":"6afe8fb084255de98e0efc14","slug":"pm-modi-inaugurates-ficci-annual-general-meeting-and-addresses-industry-leaders-and-policymakers-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले: 'पुरानी सरकारों का अनुभव खट्टा था, अब देश में है दोस्त सरकार'; उद्योगपतियों से मांगे सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले: 'पुरानी सरकारों का अनुभव खट्टा था, अब देश में है दोस्त सरकार'; उद्योगपतियों से मांगे सुझाव
Thu, 19 Nov 2026 11:27 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:27 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की के 100वें वार्षिक सम्मेलन में कहा कि 12-13 वर्षों में देश के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने 70 के दशक के 'गरीबी हटाओ' नारे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय नीतियों और नीयत में कमी थी। पीएम ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सफर को याद किया और उद्योग जगत से विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए अगले 20 वर्षों के लक्ष्य तय करने की अपील की। पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें क्या हैं? जानिए...
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की 100वीं वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की आर्थिक प्रगति, गरीबी उन्मूलन और भारतीय उद्योग जगत की भूमिका पर बात की। इतना ही नहीं, कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
'गरीबी हटाओ' के नारे के समय नीतियों और नीयत में कमी थी: पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 70 के दशक में जब देश में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी। गरीबी उस समय भी दूर हो सकती थी, लेकिन नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी थी। फिक्की इस बात का साक्षी है। उन्होंने कहा कि जब सही नीयत से काम हुआ और सरकार सही दिशा में आगे बढ़ी तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए। यह दिखाता है कि भारत आज जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह सही और सटीक है। इसमें देश की सफलता की गारंटी है।
लाइसेंस-कोटा राज से फ्रेजाइल फाइव तक का दौर देखा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं। देश ने लाइसेंस-कोटा राज देखा, राष्ट्रीयकरण का असफल प्रयोग भी देखा। इसके बाद 21वीं सदी में एक ऐसा दौर आया, जब भारतीय अर्थव्यवस्था को 'फ्रेजाइल फाइव' में गिना जाने लगा। हालांकि, पिछले 12 वर्षों में देशवासियों ने अपनी मेहनत से इस स्थिति को बदला है। इसमें युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों का बड़ा योगदान रहा है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सिर्फ गालियां देने से देश आगे नहीं बढ़ता।
विज्ञापन
'भारत में विकास और गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार तेज'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है। इसके साथ ही गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी काफी तेज है। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट हम सभी को गर्व से भरने वाली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है।
अगले 20 वर्षों के लक्ष्य तय करे भारतीय उद्योग जगत: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने फिक्की के 100 वर्षों के सफर का जिक्र करते हुए उद्योग जगत से भविष्य के लक्ष्य तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिक्की ने अपने 100 वर्षों में देश के उद्योग जगत को कई उपलब्धियां हासिल करते हुए देखा है। अब समय यह तय करने का है कि भारतीय उद्योग अगले 20 वर्षों में क्या हासिल कर सकता है। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में उद्योग जगत अपना योगदान कैसे बढ़ा सकता है, इस पर भी विचार करना चाहिए।
इंडिया फर्स्ट को निवेश का आधार बनाएं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत से अपील की कि अगले 20 वर्षों के लिए किए जाने वाले हर दीर्घकालिक निवेश फैसले में 'India First' को आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और कारोबार के विकास के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।
गांधी के स्वदेशी विचारों को घर-घर पहुंचाने की अपील- प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि 1930 में गांधी भी यही बात कहकर गए थे और आज इतने साल बाद उन्हें भी यही बात दोहरानी पड़ रही है। उन्होंने कहा, मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो। वे भी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की बात कहकर गए थे। प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से अपनी इस बात को भी घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में उद्योगपतियों की क्या भूमिका होगी?
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया में 'फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड' कहा जाता है, इसके बावजूद देश हर साल एपीआई, बल्क ड्रग्स और ड्रग्स इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है। ऐसी सैकड़ों श्रेणियां हैं, जिनमें भारत आज भी आयात पर निर्भर है। उन्होंने फार्मा उद्योग से ऐसे इंग्रेडिएंट्स की पहचान करने को कहा, जिन्हें भारत में ही बनाया जा सकता है। साथ ही नई तकनीक और बड़े उत्पादन संयंत्रों में निवेश कर दूसरे देशों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बनने की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया।
यह दोस्त सरकार है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आपका पुरानी सरकारों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है। यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है। यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में शांति बहाली का रोडमैप क्या?: मोहन भागवत के दौरे पर कांग्रेस का सवाल, विस्थापितों का मुद्दा उठाया
हमने टैक्स रिटर्न और रिफंड की प्रक्रिया को भी सरल बनाया: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कोई भी देश तब तरक्की करता है जब वह अपने किसानों, छोटे उद्यमियों, उद्योगों, धन सृजन करने वालों और करदाताओं का सम्मान करता है। हमने कॉर्पोरेट टैक्स की मूल दर को 2014 के 30% से घटाकर 22% कर दिया है। आज, ₹12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री है। उन्होंने कहा कि हमने टैक्स रिटर्न और रिफंड की प्रक्रिया को भी सरल बना दिया है। पहले रिफंड मिलने में आठ महीने तक लग जाते थे, लेकिन अब यह काम एक हफ्ते के भीतर पूरा हो जाता है।
FICCI सम्मेलन में पीएम मोदी ने कारोबार, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर क्या संदेश दिया?
पीएम मोदी ने उद्योग जगत से भारतीय कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों को ध्यान में रखकर भरोसेमंद खरीद व्यवस्था तैयार की जानी चाहिए। ऐसे उत्पाद बनाने पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी संबंधित विदेशी बाजारों में मांग है। इससे भारतीय उत्पाद दुनिया में देश की पहचान बन सकेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आज जब देश 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर आगे बढ़ रहा है, तो सरकार भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
पीएम मोदी ने FICCI AGM 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था और विकास को लेकर क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले उन्हें कई बार फिक्की से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला है, लेकिन आज का अवसर विशेष है। फिक्की अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। किसी संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभाते रहना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था से जुड़े अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।