फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi in centenary celebration of upsc prise institution legecy

'सरकार माई-बाप नहीं': यूपीएससी शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने बताया- किस आधार पर हों सिविल सेवा में भर्तियां

Thu, 01 Oct 2026 11:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2026 11:58 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इस संस्था की जमकर तारीफ की और कहा कि पीढ़ियां बदलने के बावजूद इस संस्था पर लोगों का भरोसा कायम है। 

विज्ञापन
PM modi in centenary celebration of upsc prise institution legecy
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये यूपीएससी के 100 साल का जश्न ही नहीं है बल्कि ये इसकी विरासत का जश्न है। यह उन लाखों युवाओं की आकांक्षाओं का भी उत्सव है, जो हर साल अपना सपना साकार करने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने संबोधन में क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा, '100 साल की इस यात्रा में पीढ़ियां बदलीं, सरकारी जगहें, तकनीक और सिलेबस बदले, लेकिन यूपीएससी पर आज भी भरोसा कायम है। ये आप सभी की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं 100 वर्ष की इस यात्रा से जुड़े सभी महानुभावों का वंदन करता हूं, आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन


यूपीएससी के 100 साल के उत्सव के दौरान एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी किया गया। पीएम मोदी ने कहा, 'जब मैं यहां गैलरी देख रहा था तो 1920 में नेताजी सुभाषचंद बोस भी इसी प्रक्रिया से गुजरे थे, उनकी सारी जानकारी यहां है। मेरा इस बात पर ध्यान गया कि उस समय अंग्रेजों की हुकूमत थी, लेकिन संस्कृत का पेपर होता था और सुभाष बाबू ने संस्कृत में पेपर लिखा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को किया याद
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया और कहा कि आजादी के बाद उनके सामने केवल एक देश को आजाद रखने की चुनौती नहीं थी बल्कि उनके सामने एक देश को चलाने की भी चुनौती थी। राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए, जिस स्किल ढांचे की जरूरत थी, वो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया। उन्होंने इस संस्था को आजाद भारत का एक प्रमुख स्तंभ बनाया, इसे सशक्त किया।

पीएम मोदी ने सलेक्शन को लेकर दिया सुझाव
पीएम मोदी ने कहा, 'आज जिन युवाओं की भर्ती हो रही है, वो विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे और वही विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी होने वाले हैं। इसलिए हमें दो कसौटियों को हमेशा याद रखना है। एक - देश पहले और दूसरी- नागरिक पहले। यही दो कसौटियां हैं, जिन पर हर सलेक्शन को कसा जाना है।' उन्होंने कहा, हमें ऐसे युवाओं को पब्लिक सर्विस में लाना होगा, जो पब्लिक ऑफिस से नहीं, पब्लिक सर्विस से आकर्षित हों। इसलिए जरूरी है कि भर्ती परीक्षा सिर्फ ये न परखे कि उम्मीदवार कितना जानता है, बल्कि वो यह भी दखे कि वे युवा सिविल सेवा में क्यों आना चाहते हैं।'

पीएम मोदी ने कहा हमने अतीत का वो दौर देखा है, जब माना जाता था कि सरकार ही माई-बाप है, लेकिन आज ये दौर है, जिसमें हमारा मंत्र है- नागरिक देवो भव:। हमारे लिए नागरिक की सेवा सर्वोपरि है। आज 21वीं सदी का भारत, एक नई कार्य-संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें ऐसे प्रोफेशनल चाहिए, जो गरीब लोगों की दिक्कतों को समझें और देश की जरूरतों को समझें। 


स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा
पीएम मोदी ने फ्लायदुबई के विमान में हुई चाकूबाजी और विमान को हाईजैक करने की साजिश पर भी बात की। पीएम मोदी ने 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की और कहा उनके पराक्रम ने देश को गौरव से भर दिया है। प्रधानमंत्री ने ये भी बताया कि उन्होंने पायलट के माता-पिता और पत्नी से भी बात की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed