सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Sikkim: Play Football in Gangtok, 4000 Crore Project Launch on 50 Years of Statehood hindi Updates

PM Modi in Sikkim: 'सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग', पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: Shivam Garg Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi Plays Football: गंगटोक में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जहां विकास परियोजनाओं से पहले उन्होंने युवाओं संग फुटबॉल खेलकर माहौल को जोशीला और प्रेरणादायक बना दिया।

PM Modi in Sikkim: Play Football in Gangtok, 4000 Crore Project Launch on 50 Years of Statehood hindi Updates
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम में ₹4,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सिक्किम को पूर्वी भारत का स्वर्ग बताते हुए प्रकृति प्रेमी पर्यटकों से राज्य के ऑर्किडेरियम का भ्रमण करने का आग्रह किया। गंगटोक में संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि सिक्किम एक भारत श्रेष्ठ भारत का सशक्त प्रतीक है, खासकर ऐसे समय में जब देश को धर्म और राजनीति के आधार पर बांटने के प्रयास हो रहे हैं।
Trending Videos


उन्होंने यह भी कहा कि सिक्किम की स्वच्छ सड़कें और शुद्ध हवा इस बात का प्रमाण हैं कि यहां के लोग प्रकृति संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार का मुख्य फोकस यहां कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ खेली फुटबॉल
इससे पहले पीएम मोदी सुबह युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया। सिक्किम दौरे के दौरान पीएम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा कि गंगटोक की सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना उनके लिए एक बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ खेलते हुए उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ। यहां देखें तस्वीरें...

सिक्किम के 50 वर्ष पूरे: ₹4000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
सिक्किम के राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक अवसर सिक्किम के लिए बेहद खास माना जा रहा है, जहां विकास और उत्सव दोनों का संगम देखने को मिलेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री करीब ₹4,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य को देंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। यह दौरा हिमालयी राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जो आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय कर सकता है।

र्किडेरियम का दौरा और आधुनिक पार्क की झलक
अपने कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। यह पार्क एक विश्वस्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसे सिक्किम की प्राकृतिक खूबसूरती और जैव विविधता का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री पलजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे, जहां वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन, कृषि और शहरी विकास जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed