सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Bengal Election: 'TMC workers and leaders are spoiling the atmosphere of Bengal', alleges BJP leader Dilip Gho

Bengal Election: ‘टीएमसी के कार्यकर्ता और नेता बंगाल का माहौल कर रहे खराब’, भाजपा नेता दिलीप घोष का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण के मतदान होगा। इसी बीच भाजपा नेता ने टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता और नेता पश्चिम बंगाल का माहौल खराब कर रहे हैं। 

Bengal Election: 'TMC workers and leaders are spoiling the atmosphere of Bengal', alleges BJP leader Dilip Gho
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता दिलीप घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि भाटपारा में पिछले कुछ समय से हिंसा का माहौल बना हुआ है। भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'वहां लगभग हर दिन गोलीबारी और बम धमाकों की आवाजें सुनाई देती हैं, लेकिन चुनाव के दिन स्थिति अलग होगी और लोग शांतिपूर्वक मतदान करेंगे।'

Trending Videos

हमला सहानुभूति हासिल करने के लिए किया गया
इसी बीच टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हुए कथित हमले को लेकर भी राजनीति गरमा गई है। दिलीप घोष ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हमला सहानुभूति हासिल करने के उद्देश्य से किया गया हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा हमला करना चाहती तो कई अन्य स्थानों पर ऐसा कर सकती थी, लेकिन उनकी पार्टी का उद्देश्य केवल शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे राज्य में बदलाव संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  PM Modi in Sikkim: 'सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग', पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
 

डराने-धमकाने कर चुनाव जीतने की कोशिश
भवानीपुर सीट को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है। दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनका आखिरी दौर है और जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डराने-धमकाने और हिंसा के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें-  Salim Dola: भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला, दिल्ली में हो रही पूछताछ; आगे NCB को सौंपा जाएगा


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या आरोप लगाया?

उन्होंने कहा कि इस बार ममता सरकार को भी पता चल गया है कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार जा रही है और भाजपा सरकार आने वाली है। इसीलिए टीएमसी के नेता और कार्यकर्ता और परेशान दिख रहे हैं। 4 मई को रिजल्ट आने के बाद इन लोगों को इसका पता भी चल जाएगा। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी टीएमसी सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कोलकाता मेट्रो परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि चिंगरीघाटा क्षेत्र में कई वर्षों से मेट्रो कार्य अटका हुआ है, क्योंकि राज्य सरकार ने अनुमति नहीं दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अदालतों का रुख भी किया गया, जहां से मेट्रो निर्माण के पक्ष में आदेश मिला। वैष्णव ने दावा किया कि आगामी चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनने पर इन विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed