{"_id":"6afe8fb084255de98e0efc14","slug":"pm-modi-inaugurates-ficci-annual-general-meeting-and-addresses-industry-leaders-and-policymakers-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'12-13 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले': पीएम मोदी बोले- गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'12-13 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले': पीएम मोदी बोले- गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता
Thu, 19 Nov 2026 11:27 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:27 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की के 100वें वार्षिक सम्मेलन में कहा कि 12-13 वर्षों में देश के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने 70 के दशक के 'गरीबी हटाओ' नारे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय नीतियों और नीयत में कमी थी। पीएम ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सफर को याद किया और उद्योग जगत से विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए अगले 20 वर्षों के लक्ष्य तय करने की अपील की।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की 100वीं वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की आर्थिक प्रगति, गरीबी उन्मूलन और भारतीय उद्योग जगत की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में देश के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
'गरीबी हटाओ' के नारे के समय नीतियों और नीयत में कमी थी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 70 के दशक में जब देश में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी। गरीबी उस समय भी दूर हो सकती थी, लेकिन नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी थी। फिक्की इस बात का साक्षी है। उन्होंने कहा कि जब सही नीयत से काम हुआ और सरकार सही दिशा में आगे बढ़ी तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए। यह दिखाता है कि भारत आज जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह सही और सटीक है। इसमें देश की सफलता की गारंटी है।
लाइसेंस-कोटा राज से फ्रेजाइल फाइव तक का दौर देखा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं। देश ने लाइसेंस-कोटा राज देखा, राष्ट्रीयकरण का असफल प्रयोग भी देखा। इसके बाद 21वीं सदी में एक ऐसा दौर आया, जब भारतीय अर्थव्यवस्था को 'फ्रेजाइल फाइव' में गिना जाने लगा। हालांकि, पिछले 12 वर्षों में देशवासियों ने अपनी मेहनत से इस स्थिति को बदला है। इसमें युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
'भारत में विकास और गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार तेज'
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है। इसके साथ ही गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी काफी तेज है। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट हम सभी को गर्व से भरने वाली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है।
अगले 20 वर्षों के लक्ष्य तय करे भारतीय उद्योग जगत: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने फिक्की के 100 वर्षों के सफर का जिक्र करते हुए उद्योग जगत से भविष्य के लक्ष्य तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिक्की ने अपने 100 वर्षों में देश के उद्योग जगत को कई उपलब्धियां हासिल करते हुए देखा है। अब समय यह तय करने का है कि भारतीय उद्योग अगले 20 वर्षों में क्या हासिल कर सकता है। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में उद्योग जगत अपना योगदान कैसे बढ़ा सकता है, इस पर भी विचार करना चाहिए।
फिक्की के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले उन्हें कई बार फिक्की से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला है, लेकिन आज का अवसर विशेष है। फिक्की अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। किसी संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभाते रहना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था से जुड़े अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।