फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm-modi-new-zealand-australia-visit-sports-diplomacy-global-sports-roadmap

PM Modi: पीएम मोदी की खेल कूटनीति से ओलंपिक दावेदारी को मिलेगी धार, वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास

Sun, 12 Jul 2026 05:45 AM IST
Devesh Tripathi आशुतोष भाटिया
आशुतोष भाटिया Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 12 Jul 2026 05:45 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान खेल सहयोग को द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया। दोनों देशों के साथ हुए समझौतों का उद्देश्य कोचिंग, खेल विज्ञान, उच्च प्रदर्शन केंद्र, शोध और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाना है। भारत इसे अपनी खेल क्षमता मजबूत करने और वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी की तैयारियों से जोड़कर देख रहा है।

विज्ञापन
pm-modi-new-zealand-australia-visit-sports-diplomacy-global-sports-roadmap
पदक जीतने में भी वैश्विक मानक छूना चाहता है भारत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आमतौर पर रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दे सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यात्रा में इस स्थापित परंपरा में खेल कूटनीति का नया अध्याय जुड़ गया। भारत अब खेल को केवल प्रतिस्पर्धा या मनोरंजन के रूप में नहीं, बल्कि वैश्विक प्रभाव बढ़ाने के जरिए के तौर पर देख रहा है।
विज्ञापन


इन दोनों देशों के साथ खेल नीति का जो रोडमैप तैयार किया है, वह आने वाले दशक में भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने का एक सोचा-समझा प्रयास है। सॉफ्ट पावर के इस नए इस्तेमाल का सीधा संबंध भारत की वैश्विक साख से है। भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स और उसके बाद ओलंपिक की मेजबानी की पुख्ता दावेदारी पेश कर रहा है। खेलों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों को साझेदार बनाकर भारत ने यह साफ कर दिया है कि वह केवल ढांचागत व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समूचे खेल पारितंत्र और पदक जीतने की संस्कृति के मामले में भी वैश्विक मानक छूना चाहता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन के साथ गाला लंच, महज रस्मी मुलाकात नहीं थी
न्यूजीलैंड में गाला लंच के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने अत्याधुनिक खेल उपकरणों का मुआयना किया और दिग्गज एथलीटों से बात की। यह एक रस्मी मुलाकात नहीं थी। यह साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों की सौवीं वर्षगांठ का साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सौ साल पहले 1926 में मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर जो इतिहास रचा था, वह आज भी हमारी खेल साझेदारी की प्रेरणा है। क्रिकेट से आगे बढ़कर दोनों देशों ने स्पोर्ट्स जॉइंट एक्शन प्लान पर मुहर लगाई है। इसका असर जमीन पर दिखने भी लगा है। हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के संयुक्त कोचिंग प्रोग्राम के जरिए भारतीय कोचों को तराशने की शुरुआत हो चुकी है। इसका बड़ा मकसद भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी की तैयारियों को धार देना है।


ऑस्ट्रेलिया के साथ करार व्यापक दस्तावेज
न्यूजीलैंड आने से पहले मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के साथ रोडमैप फॉर स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन दोनों देशों के बीच खेल सहयोग का एक व्यापक दस्तावेज है। आगामी दशक में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक और 2036 में भारत की ओलंपिक मेजबानी की महत्वाकांक्षा देखते हुए इस रोडमैप को तैयार किया गया है। भारत में हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स सेंटर्स की स्थापना के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी विशेषज्ञता साझा करेगा। भारतीय कोचों के लिए ट्रेन द ट्रेनर मॉडल और दोनों देशों के बीच फिजिकल एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू होगा। एथलीटों के प्रदर्शन के विश्लेषण और चोटों की रोकथाम और पोषण जैसे आयामों पर दोनों देशों के विश्वविद्यालय मिलकर शोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed