फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Showcases India Cultural Heritage Through Gifts During Australia, New Zealand and Indonesia

खास उपहारों में दिखी सांस्कृतिक झलक: PM मोदी ने लक्सन को दी हॉकी स्टिक, अल्बनीज-सुबियांतो को दिया क्या तोहफा?

Mon, 13 Jul 2026 03:42 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 13 Jul 2026 03:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा के दौरान वहां के नेताओं को भारतीय कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। जानिए किस नेता को क्या मिला।

विज्ञापन
PM Modi Showcases India Cultural Heritage Through Gifts During  Australia, New Zealand and Indonesia
तीन देशों के नेताओं को पीएम मोदी के खास उपहार - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन देशों- इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा के दौरान पीएम ने वहां के शीर्ष नेताओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और खेल कौशल को दर्शाने वाले अनूठे उपहार भेंट किए। इन उपहारों के जरिए पीएम मोदी ने न केवल भारत की विविध कलाकृतियों, हस्तशिल्प और विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया, बल्कि इन देशों के साथ भारत के आपसी विश्वास, रणनीतिक साझेदारी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी एक नई ऊंचाई दी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज को पीएम ने क्या भेंट दिया?
अपनी यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को पीएम मोदी ने प्राचीन 'ढोकरा' कला से बनी नाव की धातु की मूर्ति भेंट की, जो आपसी सहयोग और प्रगति का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी संगीत के अनूठे संगम वाले 'कोलोनियल कजिन्स' संगीत एल्बम का विशेष विनाइल संस्करण और भारत के विभिन्न क्षेत्रों की बेहतरीन कॉफी से भरा 'इंडियन प्रीमियम कॉफी बॉक्स' भी उपहार में दिया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच यूरेनियम निर्यात, नवीकरणीय ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। पीएम अल्बनीज ने पीएम मोदी को दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। मेलबर्न में पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने क्या उपहार दिया?
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को पीएम मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के हस्ताक्षर वाली एक हॉकी स्टिक भेंट की, जो न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच महिला नेशंस कप में टीम की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाती है। इसके अलावा उन्होंने लक्सन को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पारंपरिक 'उत्तराखंडी पहाड़ी टोपी' भी भेंट की। ऑकलैंड में पीएम मोदी का पारंपरिक माओरी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' में बदलने और साल 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा। इस दौरान रक्षा, डेयरी और आपदा प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi In Auckland: ऑकलैंड में पीएम का संबोधन; मफलर, हॉकी, कीवी और चंद्रयान; बड़ी बातें क्या? ग्राफिक्स देखें

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने क्या उपहार दिया?
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक 'ऐपण' लोक कलाकृति भेंट की, जो भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही उन्होंने असम की दुर्लभ 'मनोहरी गोल्ड टी', कश्मीर का हस्तनिर्मित 'पेपर-मैशे बाउल' और हाथी व कमल के डिजाइनों वाली चांदी की नक्काशीदार प्लेट भी उपहार में दी। वहीं, इंडोनेशियाई संसद के स्पीकर को ओडिशा की प्रसिद्ध 'इकत' (बांधा) सिल्क साड़ी भेंट की गई। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और समुद्री सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed