सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Sikkim visit, 50th anniversary celebrations; inaugurate projects hindi news update

सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी: 50वीं वर्षगांठ समारोह में होंगे शामिल; 4000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Mon, 27 Apr 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर रहेंगे, जहां वह राज्य गठन की 50वीं वर्षगांठ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi Sikkim visit, 50th anniversary celebrations; inaugurate projects hindi news update
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स@bjp
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य के गठन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही 4,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
Trending Videos


प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे। अगले दिन 28 अप्रैल को वह गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। इसे राज्य की समृद्ध जैव विविधता, दुर्लभ ऑर्किड प्रजातियों और पुष्प विरासत को दुनिया के सामने पेश करने के लिए आधुनिक ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री पलजोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पीएम मोदी यांगांग में 100 बेड वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे, जबकि एनआईटी देवराली में 30 बेड के एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

शिक्षा क्षेत्र में वह यांगांग स्थित सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालयके प्रशासनिक भवन, हेलेन लेप्चा मेडिकल कॉलेज और डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा ही-ग्याथांग में मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, मंगशीला में नया मॉडल डिग्री कॉलेज, बूमतार गुम्फा में मठ छात्रावास-सह-कक्षा भवन और 160 स्कूलों में आईटी-सक्षम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।

कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री तीस्ता नदी पर सिरवानी और लोअर सामडोंग में दो डबल-लेन स्टील आर्च पुलों की आधारशिला रखेंगे। साथ ही बर्धांग से नामची होते हुए किचुडुमरा तक उन्नत सड़क परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

ऊर्जा क्षेत्र में गंगटोक के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। शहरी विकास के तहत लुम्से में जन सेवा सचिवालय, गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, शहरी गरीब आवास योजना के तहत आवास और पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय क्वार्टर का उद्घाटन होगा।

पर्यटन क्षेत्र में गंगटोक के रिज प्रीसिंक्ट पुनर्विकास, डोडक में ईको-टूरिज्म और तीर्थ अवसंरचना, कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी सुविधाएं और यात्री निवास का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं सिलनोन में ईको-पिलग्रिमेज कॉम्प्लेक्स की आधारशिला भी रखी जाएगी।

कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री IFFCO प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जिससे कृषि प्रसंस्करण और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पाकयोंग जिले के माइनिंग क्षेत्र में इनडोर क्रिकेट सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed