Live
बंगाल में प्रचार का अंतिम दिन: पीएम मोदी ने बैरकपुर में किया रोड शो; अमित शाह ने गंगासागर में की पूजा-अर्चना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। बुधवार को बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी आज बैरकपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं तो अमित शाह बेहाला पश्चिम में रोड शो कर रहे हैं। चुनाव से जुड़ी हर अपडेट यहां जानें-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
गृह मंत्री अमित शाह ने गंगासागर में की पूजा-अर्चना
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गंगासागर में पूजा-अर्चना की।#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah performed puja at Gangasagar today. pic.twitter.com/kNnWDvPb4T
— ANI (@ANI) April 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने बैरकपुर में रोड शो किया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा।#WATCH | West Bengal Assembly Elections: Prime Minister Narendra Modi held a roadshow in Barrackpore
— ANI (@ANI) April 27, 2026
The campaigning for the second and final phase of the assembly elections in West Bengal will end this evening. 142 constituencies will go to the polls in this phase on the 29th… pic.twitter.com/JwyiWnjPsE
'90 लाख वोट काटने का बदला लेगी बंगाल की जनता', केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दिया समर्थन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को समर्थन देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता राज्य में 90 लाख वोट काटे जाने का बदला भारतीय जनता पार्टी से लेगी। विधानसभा चुनाव के बीच केजरीवाल ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। कोलकाता में एक जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं ममता बनर्जी को इन चुनावों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पश्चिम बंगाल की जनता जिस तरह इस तानाशाही के खिलाफ लड़ रही है, उसके लिए उन्हें बधाई। पिछले दो दिनों में जो माहौल मैंने देखा है, उससे लगता है कि 90 लाख वोट काटने का बदला जनता जरूर लेगी।'इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने हालिया पदयात्राओं और जनसभाओं में मिले जनसमर्थन का हवाला देते हुए कहा कि मां-माटी-मानुष की जीत अब सिर्फ समय की बात है। बनर्जी ने बंगाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान पर जोर देते हुए कहा कि यह भूमि हमेशा से सौहार्द, संस्कृति और सभ्यतागत गर्व का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी और विनाशकारी ताकतों के लिए यहां कोई जगह नहीं है और जनता उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।
उत्तर 24 परगना में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोड शो
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर 24 परगना में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds a roadshow in Kalyani, North 24 Parganas, in support of BJP candidate Anupam Biswas from Kalyani Assembly constituency.
— ANI (@ANI) April 27, 2026
The campaigning for the second and final phase of the assembly elections in… pic.twitter.com/VCmm2eD8rn
बंगाल के लोग बदला लेंगे, कोलकाता पहुंचे केजरीवाल का बयान
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चुनाव में जीत की शुभकामनाएं देते कहा कि राज्य के लोग एसआईआर में 90 लाख लोगों के वोट काटने का बदला लेंगे। केजरीवाल ने बंगाल के लोगों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं।#WATCH | Kolkata | AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "I want to extend my best wishes to Mamata Banerjee for these elections. I congratulate the people of West Bengal for the way they are fighting against this dictatorship. In the last two days, the atmosphere I have… pic.twitter.com/1oapefJfLo
— ANI (@ANI) April 27, 2026

कमेंट
कमेंट X