{"_id":"6a6ca17411fa82570a07d1da","slug":"pm-modi-speaks-to-uk-pm-andy-burnham-agrees-to-deepen-india-uk-strategic-partnership-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UK: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बर्नहैम से पहली बार फोन पर की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-UK: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बर्नहैम से पहली बार फोन पर की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
Fri, 31 Jul 2026 06:52 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:52 PM IST
सार
PM Modi Speaks to UK PM Andy Burnham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से पहली बार फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और व्यापार जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। हाल ही में लागू हुए भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते का भी जिक्र हुआ। इस पहली बातचीत में दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या तय हुआ? आइए, विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की पहली बातचीत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से पहली बार फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एंडी बर्नहैम को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। बातचीत में तकनीक, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और व्यापार जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से बात करके खुशी हुई। उन्होंने बर्नहैम को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बातचीत दोनों देशों के मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति?
दोनों नेताओं ने तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। दोनों देशों का लक्ष्य इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर आपसी संबंधों को और गहरा करना है, ताकि दोनों देशों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन