सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi targets opposition in Assam, says Delhi's royal family will score a century of defeat this time

Election: असम में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- दिल्ली का शाही परिवार इस बार अपनी हार का शतक लगाएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरपेटा Published by: Riya Dubey Updated Mon, 06 Apr 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी ने असम के बरपेटा में रैली के दौरान भाजपा-एनडीए की हैट्रिक का दावा किया और विपक्ष के शाही परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर सभी दलों से समर्थन की अपील की और भरोसा दिलाया कि इससे किसी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। 

PM Modi targets opposition in Assam, says Delhi's royal family will score a century of defeat this time
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बरपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता दो बड़े फैसले करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहला, राज्य में भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक तय है। वहीं दूसरा, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठा शाही परिवार इस बार अपनी हार का शतक लगाएगा और असम की जनता ही इसे संभव बनाएगी।
Trending Videos

कांग्रेस पर साधा निशाना

रैली में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी दीर्घकालिक विकास की सोच के साथ काम नहीं करती और अल्पकालिक राजनीति के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है, जबकि भाजपा दीर्घकालिक दृष्टि के साथ देश के विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में शांति और स्थिरता स्थापित करने पर ध्यान दिया गया और आने वाले वर्षों में राज्य की समृद्धि को और विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आरक्षण विधेयक पर क्या बोले पीएम?

मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सभी दलों से एकजुट समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुला रही है और सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया है कि देश की महिलाओं के अधिकारों से जुड़े इस अहम कानून को सर्वसम्मति से पारित किया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह बिल सभी राज्यों के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्वोत्तर या दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में, जहां जनसंख्या नियंत्रण अधिक है, वहां प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। सरकार महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था कर रही है और कुल सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। मोदी ने खास तौर पर असम की महिलाओं से अपील की कि वे सभी दलों के नेताओं पर इस कानून को पारित कराने के लिए दबाव बनाएं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ पार्टी देश सेवा में जुटी है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। भीड़ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बरपेटा की रैली में भारी जनसमूह उमड़ा है और लोगों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed