फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit Odisha on 20 June with President of India Murmu Mayurbhanj Inauguration of various project

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का ओडिशा दौरा आज, 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 20 Jun 2026 02:25 AM IST
Devesh Tripathi एएनआई, भुवनेश्वर
एएनआई, भुवनेश्वर Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 20 Jun 2026 02:25 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के मयूरभंज जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जनजातीय विकास कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोनों नेता पहाड़पुर गांव में धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के साथ-साथ स्कूल और कौशल विकास केंद्र का भी निरीक्षण करेंगे। रायरंगपुर में आयोजित राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। इस अवसर पर 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi to visit Odisha on 20 June with President of India Murmu Mayurbhanj Inauguration of various project
पीएम मोदी का ओडिशा दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके साथ मौजूद रहेंगी, जिससे यह राज्य के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण अवसर बन जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव का दौरा करेंगे। वे संथाली जहेरा और हो जहेरा नामक पवित्र उपवनों में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही स्किल सेंटर और पहाड़पुर स्कूल का भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दौरा आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करेगा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय "विकास रा धारा, ओडिशा सारा" रखा गया है।
विज्ञापन


47,600 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
इस अवसर पर 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इन परियोजनाओं का संबंध ऊर्जा, औद्योगिक अवसंरचना, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे प्रमुख क्षेत्रों से है। इनसे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने, संपर्क बेहतर होने, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि समावेशी और संतुलित विकास की प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप ये पहल आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को और गति देंगी तथा राज्य के हर हिस्से तक विकास का लाभ पहुंचाएंगी। जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण के विस्तार की परियोजना शामिल है। इस विस्तार के तहत 660-660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी। इस परियोजना से घरेलू कोयला संसाधनों के स्वच्छ उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में औद्योगिक एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

अन्य परियोजनाओं में भुवनेश्वर में 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाला ठोस अपशिष्ट आधारित संपीड़ित बायोगैस संयंत्र, कटक और भुवनेश्वर को सीधे जोड़ने वाला काठजोड़ी नदी पर पुल, बौध जिले में ढालपुर-हरभंगा सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, नुआपाड़ा से घाटीपाड़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-353 के एक हिस्से का चार लेन में विस्तार, कुसुमडीही मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना, रायरंगपुर में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र और इंडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

जिला मुख्यालय अस्पताल का भी करेंगे उद्घाटन
बौध में 300 बिस्तरों वाले जिला मुख्यालय अस्पताल भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके साथ ही ओडिशा के विभिन्न जिलों में 24 अटल बस स्टैंड और नौ स्वचालित परीक्षण केंद्रों का भी लोकार्पण होगा। इन परियोजनाओं से राज्य में स्वास्थ्य और सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर नयागढ़ टाउन बाइपास, कुसुमी स्मार्ट सिंचाई परियोजना के भूमिगत पाइपलाइन घटक, जाखापुरा-जाजपुर-केओंझार रोड-बैतरणी रोड मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, हिंडोल रोड-मेरामंडली मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना तथा रायरंगपुर में खेल परिसर और जनजातीय अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed